भारी बर्फबारी के बाद 4 जिलों में हिमस्खलन की आशंका, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने धारचूला और मुनस्यारी में पर्यटकों और स्थानीय लोगों से कहा है कि वे उच्च हिमालयी क्षेत्र की ओर रुख न करें।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक उत्तराखंड में पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में 2500 मीटर से ऊपर 31 जनवरी की रात से एक फरवरी तक हिमस्खलन की आशंका है।
ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी होने से यह हालात बने हैं। जिला प्रशासन ने भी इसी को आधार बनाकर स्थानीय स्तर पर लोगों को सचेत रहने की चेतावनी जारी की है।
जिला प्रशासन की ओर से धारचूला और मुनस्यारी के उपजिलाधिकारियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को सचेत रहने के लिए निर्देशित करने और पर्यटकों एवं जड़ी बूटी की तलाश में ऊपरी क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को अनुमति नहीं देने को कहा गया है।
अपर जिलाधिकारी आरडी पॉलीवाल ने बताया कि आपदा प्रबंधन सहित सभी विभागों आपदा विभागों को भी अलर्ट किया गया है।