फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   auto driver strike in haridwar uttarakhand

हरिद्वारः जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस हुई सख्त तो ऑटो चालकों ने की हड़ताल

Sat, 27 Apr 2019 08:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 27 Apr 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
auto driver strike in haridwar uttarakhand
हड़ताल पर चले गए सभी ऑटो चालक - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह में शनिवार और रविवार को हाईवे पर ऑटो और विक्रम वाहनों के चलने पर पुलिस प्रशासन ने रोक लगा दी। प्रशासन के इस फैसले के विरोध में वाहन चालक भड़क गए और नारेबाजी की। इस फैसले के विरोध में वाहन चालकों ने शहर के अंदर भी ऑटो और विक्रम नहीं चलाए। ई रिक्शा वालों को भी रोक दिया। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


गर्मी का सीजन आते ही वीकेंड पर बड़ी संख्या में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से पर्यटक हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने आते हैं। दो दिन हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन जाती है। शनिवार और रविवार को लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने इन दो दिनों हाईवे पर ऑटो और विक्रम का संचालन बंद रखने का निर्णय लिया था। शनिवार को सुबह से बड़ी संख्या में नागरिक पुलिस के साथ यातायात पुलिस के जवानों को सड़कों पर उतार दिया गया था। पुलिस ने हाईवे पर एक भी ऑटो और विक्रम को नहीं चलने दिया। इससे चालक भड़क गए। सभी चालक ऑटो और विक्रम के साथ ऋषिकुल मैदान में जमा हो गए। इस दौरान यूनियन से जुड़े सदस्यों ने अन्य ऑटो विक्रम के साथ बैटरी रिक्शाओं का संचालन भी नहीं होने दिया। शहर में अंदर चलने वाले ऑटो और विक्रम को भी रोक दिया। इससे यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के इस फैसले के विरोध में ऑटो रिक्शा विक्रम टेंपो महासंघ के बैनर तले चालकों ने बैठक की। बैठक में  महासंघ के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि यूनियन पुलिस प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में जाएगी। उन्होंने इस लड़ाई में समस्त यूनियनों का सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कई मार्गों को पहले ही जीरो जोन घोषित कर दिया गया और अब हाईवे पर भी टेंपो और विक्रम को नहीं चलने दिया जा रहा है।  महामंत्री पवन अरोड़ा ने कहा कि हरिद्वार में बड़े मेले और पर्वों के दौरान भी वाहनों को चलने नहीं दिया जाता है। ऐसे में हजारों लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान शंकर शर्मा, हरिओम झा, राजकुमार प्रिंस, कवलजीत, राजेश, हरि सिंह, नावेद, कपिल बिश्नोई, शिवकुमार, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों पर रही भारी दिक्कत 
हाईवे पर टेंपो और विक्रम का संचालन नहीं होने के विरोध में महासंघ ने सप्तऋषिके से हरकी पैड़ी, रोडवेज बस अड्डे से हरकी पैड़ी, कनखल और ज्वालापुर के रूट पर भी वाहनों को नहीं चलने दिया। ई रिक्शा वालों को भी रोक दिया गया। इससे यात्रियों को चार से पांच किलोमीटर की दूरी पैदल ही नापनी पड़ी। इसी तरह से सिडकुल, भेल और रोशनाबाद वाले रूट पर भी इन वाहनों का संचालन नहीं हुआ। यहां आने जाने वाले लोगों को दूसरे वाहनों से लिफ्ट लेकर पहुंचे।  

टैक्सियों को भी नहीं घुसने देंगे 
महासंघ के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो हाईवे पर टैक्सियों को भी नहीं चलने देंगे। 

वीकेंड वाले जाम से मिली निजात 
हाईवे पर टेंपो और विक्रम नहीं चलने से शनिवार को हाईवे पर जाम देखने को नहीं मिला और सुबह से ही वाहन आसानी से निकलते रहे। अभी तक शनिवार और रविवार को हाईवे पर सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती थी। स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुलिस भी दिनभर जाम से जूझती रहती थी। शनिवार को यह नजारा देखने को नहीं मिला। 


गर्भवती महिला को ले जा रहे ई रिक्शा को भी रोका
टेंपो और विक्रम चालकों ने एक ऐसे ई रिक्शा को भी रोक दिया जिसमें एक गर्भवती महिला बैठी थी। चालक महिला को लेकर अस्पताल जा रहा था। महासंघ से जुड़े लोगों ने ई रिक्शा को रोककर चाबी ले ली। कुछ लोगों के आपत्ति जताने के बाद ही ई रिक्शा को जाने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed