{"_id":"69ce1c7da385ba6b530419b4","slug":"autism-children-suffering-from-autism-are-also-part-of-society-dehradun-uttarakhand-news-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Autism Awareness Day: आसमान इन सितारों का भी है होता, ऑटिज्म से पीड़ित बच्चे भी समाज का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Autism Awareness Day: आसमान इन सितारों का भी है होता, ऑटिज्म से पीड़ित बच्चे भी समाज का हिस्सा
Thu, 02 Apr 2026 01:14 PM IST
Renu Saklani
अंकित यादव,संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
अंकित यादव,संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:14 PM IST
सार
दो अप्रैल यानी आज विश्व ऑटिज्म दिवस है। राजधानी देहरादून के जिला चिकित्सालय के मनोरोग विभाग की ओपीडी में हर सप्ताह 20 बच्चे ऑटिज्म से पीड़ित पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
autism (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑटिज्म से पीड़ित बच्चे भी समाज का हिस्सा होते हैं। आसमान इन सितारों का भी होता है। इन बच्चों को जुबान से संबोधन में भले ही वक्त लगे लेकिन जीवन में दिशा सही मिले तो इनके इशारे ही एक दिन दुनिया को बड़ा संदेश दे सकते हैं। जिला व दून अस्पताल के चिकित्सक भी इन दिनों इन बच्चों के इलाज के साथ-साथ माता पिता की काउंसलिंग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले साल आई एक बॉलीवुड फिल्म ने भी समाज को कुछ इसी तरह का संदेश देने का प्रयास किया था। दो अप्रैल को विश्व ऑटिज्म दिवस ऐसे ही बच्चों के लिए समर्पित है। राजधानी के जिला चिकित्सालय के मनोरोग विभाग की ओपीडी में हर सप्ताह 20 बच्चे ऑटिज्म से पीड़ित पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Badrinath: धाम में अब भागवत कथा के लिए लेनी होगी अनुमति, क्षेत्र में मांस लाने पर प्रतिबंध, ये नए नियम लागू
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के बाल रोग विभाग की ओपीडी में भी हर सप्ताह दो से तीन मरीज पहुंच रहे हैं।जिला अस्पताल की वरिष्ठ मनोरोग विशेष डॉ. निशा सिंगला के मुताबिक ऑटिज्म पीड़ित बच्चों को बोलने में दिक्कत आती है।
आमतौर पर इसके लक्षण तब सामने आते हैं जब बच्चा तीन महीने का हो जाता है। अगर बच्चा मुस्कान नहीं देता है या छह महीने में मां या पा नहीं बोल पाता है तो उसमें ऑटिज्म की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा वह एक ही गतिविधि की पुनरावृत्ति करता रहता है। साथ ही दूसरे बच्चों से अलगाव भी रखता है।