फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Authority demolished illegal plotting on 66 bigha land

Dehradun News: प्राधिकरण ने 66 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया

Wed, 29 May 2024 06:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Authority demolished illegal plotting on 66 bigha land
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अलग-अलग जगहों पर करीब 66 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। इन सभी मामलों में प्राधिकरण की ओर से विगत 22 मई को ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए गए थे। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को जसपाल राणा सूटिंग रेंज पौंधा देहरादून के पास करीब 6 बीघे की अनाधिकृत प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं गुरुद्वारा रोड बशेखवाली कंडोली देहरादून स्थित करीब 50 बीघा अनाधिकृत प्लाटिंग को भी ध्वस्त कर दिया गया। कांसवाली कंडोली देहरादून स्थित करीब 10 बीघा अनाधिकृत प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान एई शैलेंद्र सिंह रावत, जेई विपिन सैनी एवं सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed