फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   auli winter games 2022: date announced, from seven to nine february game will organise in auli

उत्तराखंड: औली विंटर गेम्स की तिथि हुई घोषित, आगामी सात से नौ फरवरी तक होंगे आयोजित

Mon, 13 Dec 2021 12:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 13 Dec 2021 12:40 PM IST
सार

गेम्स में प्रतिभाग करने वाले राज्यों के पदाधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। विंटर गेम्स में जूनियर और सीनियर एल्पाइन प्रतियोगिता आयोजित होगी।

विज्ञापन
auli winter games 2022: date announced, from seven to nine february game will organise in auli
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

औली में फरवरी माह में आयोजित होने वाले विंटर गेम्स की तिथियां घोषित हो गई हैं। गेम्स सात से नौ फरवरी तक चमोली जिले के औली में आयोजित होंगे। स्की एवं स्नो बोर्ड के चमोली जिला सचिव संतोष कुंवर ने बताया कि गेम्स को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में औली में कुछ जगहों पर ही बर्फ जमी
गेम्स में प्रतिभाग करने वाले राज्यों के पदाधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। विंटर गेम्स में जूनियर और सीनियर एल्पाइन प्रतियोगिता आयोजित होगी। वर्तमान में औली में कुछ जगहों पर ही बर्फ जमी हुई है। जबकि औली स्लोप में भी बर्फ कम मात्रा में है। आयोजकों को जनवरी माह में अच्छी बर्फबारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कृत्रिम बर्फ बनाने का काम शुरू
औली स्लोप में मशीनों से कृत्रिम बर्फ बनाने का काम शुरू हो गया है। स्की लिफ्ट की मरम्मत का कार्य भी शुरू हो गया है। औली में राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन बर्फबारी पर टिका रहेगा। समय पर बर्फबारी होने पर प्रतियोगिता हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नो मेकिंग मशीन के इंचार्ज रमेश कुंवर ने बताया कि इन दिनों औली में स्लोप के साथ ही यहां स्थापित स्नो मेकिंग मशीनों, स्की लिफ्ट व अन्य संसाधनों की मरम्मत का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed