फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   atul maheshwari scholarship exam.

अतुल माहेश्वरी परीक्षाः छात्राओं में दिखा ज्यादा जोश

Sun, 22 Nov 2015 07:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Nov 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship exam.

उच्च शिक्षा और सफल भविष्य के सपने को साकार करने के लिए देहरादून में रविवार को युवाओं में उत्साह नजर आया।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 154 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
रविवार को एसजीआरआर पीजी कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए सुबह से ही छात्रों का उत्साह नजर आया। यह परीक्षा उत्तराखंड के चार शहरों में आयोजित की गई।

न केवल शहर देहरादून बल्कि ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला और आसपास के अन्य क्षेत्रों के छात्र भी परीक्षा देने सही वक्त पर पहुंचे। 11वीं और 12वीं के कुल 107 और 9वीं और 10वीं के कुल 47 छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र की जांच के बाद ही छात्रों को भीतर जाने दिया गया।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन की टीम मौके पर मुस्तैद रही। छात्रों ने ओएमआर आंसर शीट पर उत्तर दिये। छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्रों के मुकाबले छात्राओं को उत्साह ज्यादा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अभिभावक सुबह से ही अपनी बेटियों को छात्रवृत्ति परीक्षा दिलवाने के लिए कॉलेज पहुंच गये थे। परीक्षा को शांतिपूर्ण बनाने में कॉलेज के डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. संदीप नेगी, डॉ. राकेश ढौंडियाल सहित पूरे कॉलेज प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

अमर उजाला में पढ़ें परिणाम

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। इसके लिए अमर उजाला पढ़ते रहें।

हर किसी के अपने सपने
परीक्षा देने आये छात्र-छात्राओं में जब कुछ से बात की गई तो हर किसी के अपने सपने थे। एक छात्र ने बताया कि उनका सपना कामयाब इंजीनियर बनने का है लेकिन फाइनेंशियल परेशानियां आड़े आ रही हैं। इसलिए उन्हें उम्मीद है कि वह जरूर कामयाब होंगे।

एक छात्रा ने बताया कि वह फिजियोथेरेपिस्ट बनना चाहती है। अब स्कॉलरशिप मिल जाये तो उन्हें अपना सपना पूरा करने में आसानी हो जाएगी। कई और छात्रों ने अपने अलग-अलग ख्वाब बताये, जिन्हें हकीकत बनाने के लिए वह परीक्षा देने पहुंचे।

प्रतिभा को पंख लगाने उमड़े छात्र-छात्राएं
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को हरिद्वार के कनखल स्थित एचईसी पीजी कॉलेज में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में छात्र-छात्राओं को ने खूब उत्साह दिखाया। परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं की आंखों में भविष्य के सपनों को साकार करने की ललक और जुनून साफ दिख रहा था। कई अभिभावक भी बच्चों को परीक्षा केंद्र पर छोड़ने पहुंचे। सभी ने अमर उजाला की पहल को सराहा।

कक्षा नौ-दस और ग्यारह-बारह के दो अलग-अलग दो वर्गों में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा निर्धारित समय पर एचईसी पीजी कॉलेज में सुबह दस बजे प्रारंभ हुई। अलग-अलग कक्षों में बच्चों को बैठाने की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी। समय से पहले ही छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए थे।

कालेज के निदेशक संदीप चौधरी, अमित चौधरी और प्राचार्य नवनीत वर्मा समेत सभी शिक्षकों और सहकर्मियों ने साढ़े ग्यारह बजे तक चली परीक्षा को संपन्न कराने सहयोग किया। इस दौरान बच्चों को जहां भी परीक्षा देने में दिक्कत आई उनका मार्गदर्शन किया गया। परीक्षा देकर बाहर निकले बच्चों ने परीक्षा के आयोजन और व्यवस्थाओं को सराहा।

अधिकतर बच्चों का कहना था कि प्रश्नपत्र काफी अच्छा और संतुलित आया था। इस परीक्षा के लिए वे काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे।

छात्र-छात्राएं सफलता के प्रति आशान्वित दिखे। वहीं दूसरी और छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्रों पर छोड़ने आए अभिभावकों ने भी अमर उजाला की ओर से बच्चों को आगे बढ़ने के लिए मौका दिए जाने के इस प्रयास को बखूबी सराहा। एचईसी के निदेशक संदीप चौधरी ने कहा कि यह सफल प्रयास प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

कोटद्वार में 48 परीक्षार्थी हुए शामिल
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2015 में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं का उत्साह देखने लायक था।

गढ़वाल के एकमात्र परीक्षा केंद्र कोटद्वार में रविवार को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यहां राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई थीं। 9-10वीं और 11-12वीं की इस परीक्षा में 48 परीक्षार्थी शामिल हुए। अधिकतर छात्र-छात्राओं ने पहली बार ओएमआर सीट पर गोले बनाकर प्रश्नपत्रों के उत्तर लिखे।

शिक्षकों ने अमर उजाला की ओर से तैयार  प्रश्नपत्रों की सराहना की। कहा कि इसमें आर्ट्स और साइंस समेत सभी विषयों से सवाल शामिल थे। परीक्षा से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। साथ ही आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी वे तैयार हो सकेंगे। प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. दीपचंद्र बलूनी और परीक्षा प्रभारी बृजमोहन सिंह नेगी का कहना है कि कई घरों में शादी-विवाह के चलते परीक्षार्थियों की संख्या कम रही, लेकिन उपस्थित बच्चों में भरपूर उत्साह था।

राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार केंद्र के लिए पौड़ी जिले से 9-10वीं स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन मांगे गए थे। आवेदन पत्रों की जांच के बाद ऑफलाइन आवेदन करने वालों में 32 छात्र-छात्राओं के आवेदन स्वीकार किए गए, वहीं ऑनलाइन आवेदन के 29 फार्म ही सही पाए गए।

कमोबेश यही स्थिति 11-12वीं के आवेदन पत्रों की रही। इसके लिए 40 छात्र-छात्राओं के ऑफलाइन आवेदन ठीक पाए गए थे, जबकि ऑनलाइन में 38 आवेदन ही सही थे। परीक्षा के लिए अमर उजाला की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर कालेज के बाहर और अंदर सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।

परीक्षा संपादित कराने में जीआईसी के शिक्षकों विनोद ध्यानी, संतोष नेगी, डीसी बलूनी, बीएम नेगी, विजयपाल सिंह चौहान, अरविंद वर्मा, रोहिताश कुंवर, विकास रावत, राजेंद्र सिंह गुसाईं ने सहयोग दिया।

71 छात्र हुए परीक्षा में उपस्थित, उत्साहित नजर आए बच्चे
रुड़की में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2015 का आयोजन किया गया। परीक्षा में 71 छात्र सम्मलित हुए। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं ने काफी उत्साह देखने को मिला।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2015 का आयोजन रविवार को आदर्श नगर स्थित ग्रीनवे मार्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। परीक्षा सुबह दस बजे शुरू हुई। जो सुबह 11.30 बजे संपन्न हुई। परीक्षा के लिए दो वर्ग बनाए गए थे।

जूनियर वर्ग में कक्षा नौ और 10 के छात्रों को रखा गया था। जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा 11 और 12 के छात्रों को लिया गया था। जूनियर वर्ग के लिए 45 छात्र पंजीकृत थे। जिनमें से 27 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। जबकि 18 छात्र अनुपस्थित रहे।

सीनियर वर्ग में 91 छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। इनमें से 44 छात्र परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 47 छात्र अनुपस्थित रहे।

छात्र-छात्रा सागर, कोमल, भावना, स्नेहा, हर्ष आदि ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा था। हर तरह के प्रश्न परीक्षा में पूछे गए थे। परीक्षा के सफल आयोजन में ग्रीनवे मार्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक अशोक कुमार चौहान, प्रधानाचार्या माला चौहान, शिक्षिका सरिता शर्मा, सुधा, अमिता भाटिया, संध्या, चंचल, सचिन आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed