फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Attention Corona spreading again in the capital, 13 infected including cabinet ministers, students of Doon School

सावधान! राजधानी में फिर पैर पसार रहा कोरोना, कैबिनेट मंत्री, दून स्कूल के छात्र समेत 13 संक्रमित

Tue, 26 Apr 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Attention Corona spreading again in the capital, 13 infected including cabinet ministers, students of Doon School
राजधानी के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने की दर को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आदेश जारी किए हैं कि शहर में बिना मास्क निकलने वालों से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला जाए। दरअसल, पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में कुल 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा समेत दून स्कूल का एक छात्र भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित पाए गए सभी लोगों को आइसोलेट करने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को भी चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि सुनिश्चित कराया जाए कि शहर में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर ना निकलने पाए। भीड़भाड़ भरे बाजारों के साथ चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर जांच की जाए। यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के पाया जाता है तो ऐसे व्यक्तियों का चालान किया जाए। साथ ही मास्क पहनने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने शहरवासियों से मास्क लगाने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। जिलाधिकारी ने तमाम सरकारी विभागों के विभागाध्यक्षों को भी यह आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी का कहना है कि वह स्वयं विभागों का औचक निरीक्षण करेंगे, यदि कोई बिना मास्क पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दून स्कूल के संक्रमित छात्रों के संपर्क में आए विद्यार्थी किए गए आइसोलेट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार उप्रेती ने बताया कि दून स्कूल के छात्र के संक्रमण संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में स्कूल के बाकी बच्चों में कोरोना संक्रमण ना हो इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम आज स्कूल भेजी जाएगी, जो कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर उठाए गए सभी कदमों का मूल्यांकन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एहतियात बरतें, खुद भी सुरक्षित रहें और लोगों को भी संक्रमण से बचाएं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार उप्रेती का कहना है कि कोरोना संक्रमण को लेकर बहुत अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही बरतने के बजाय एहतियात बरतें। इससे जहां आप खुद भी सुरक्षित रहेंगे, वहीं लोगों को भी संक्रमण से बचाएंगे। उन्होंने बताया कि दून अस्पताल, कोरोनेशन और गांधी शताब्दी जैसे अस्पतालों के अलावा तमाम सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों के इलाज की पुख्ता व्यवस्था है। तमाम सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजनयुक्त बेड के साथ ही दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।
जनवरी से अब 174 लोग गंवा चुके हैं जान
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि एक जनवरी 2022 के बाद अब तक जिले में 32,913 लोगों को कोरोना संक्रमण हो चुका है, जबकि कुल 3,90,659 लोगों की जांच की जा चुकी है। एक जनवरी के बाद जिले में कोरोना संक्रमण से 174 लोगों की मौत हुई।

शहर के बाजारों बरती जा रही है लापरवाही
पलटन बाजार में अधिकतर लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। यही स्थिति कमोवेश सभी बाजारों की है। व्यापारियों से लेकर राहगीरों और उपभोक्ताओं के चेहरों से मास्क नदारद हैं। अमर उजाला संवाददाता ने जब पलटन बाजार का जायजा लिया तो अपवाद स्वरूप सिर्फ 10 फ़ीसदी लोगों के चेहरे पर ही मास्क नजर आया। इनमें से भी कई लोगों का मास्क गर्दन पर लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed