फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Attacked on a boy in suspicion of child theft in kichcha udham singh nagar

ऊधमसिंह नगरः बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने कर दी एक युवक की पिटाई

Wed, 28 Aug 2019 11:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 28 Aug 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Attacked on a boy in suspicion of child theft in kichcha udham singh nagar
- फोटो : फाइल फोटो

बच्चा चुराने के शक में मंगलवार रात भीड़ ने किच्छा निवासी एक युवक के कपड़े उतारकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसमें कहा जा रहा है कि युवक पुरानी गल्ला मंडी से बच्चा चुराते हुए पकड़ा गया है जबकि उसके साथी फरार हो गए। युवक के सिर से खून बहने पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। युवक की पहचान शाकिर पुत्र मुन्ने निवासी नूरी मस्जिद किच्छा के रूप में होने पर पुलिस ने उसके परिजनों को थाने बुलाकर पूछताछ की।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शाकिर मानसिक रूप से अस्वस्थ है और कुछ समय पूर्व भी घर से बिना बताए लापता हो गया था। इसके बाद पुलिस ने शाकिर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बुधवार सुबह शाकिर के पिता ने मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरील दी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड कर लोगों से बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान न देकर मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम न देने की अपील की है। ब्यूरो

विज्ञापन
Trending Videos

नानकमत्ता : बच्चा उठाने वाले गिरोह की अफवाह से दहशत 

बच्चा उठाने वाले गिरोह के क्षेत्र के सिद्धा नवदिया गांव में घुसने की सूचना पर गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के गांव सिद्धा नवदिया में बच्चा उठाने वाली महिलाओं के घुसने की सूचना  मिली तो वहां दहशत फैल गई। इस पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर निकल आए।  दौरान ग्रामीणों ने एक मानसिक रूप से कमजोर अधेड़ महिला को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बच्चा चोर गिरोह का सदस्य मानते हुए महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।

बच्चा पकड़ने वाले गिरोह के आने की सूचना से ग्राम बलखेडा, कच्ची खमरिया, नवदिया, नौगजा के साथ ही नगर में अफवाह उड़ने से दहशत का माहौल बना रहा।  ग्रामीण घंटों तक गांव के खेतों में कांबिंग करते रहे।  इस बीच, मानसिक रूप से पीड़ित अधेड़ महिला के थाने में होने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण थाने आ धमके। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई महिला को क्षेत्र में काफी समय से घूमते देखा गया है। पुलिस ने कुछ देर थाने में रखने के बाद उक्त महिला को छोड़ दिया गया। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed