फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Atithi Devo Bhava: Police ready to welcome tourists with gusto

अतिथि देवो भव: भाव से पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार पुलिस

Sun, 17 Apr 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Atithi Devo Bhava: Police ready to welcome tourists with gusto
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पर्यटन पुलिस कर्मियों हेतु पुलिस लाईन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्र? - फोटो : CITY
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि मित्र पुलिस के जवान पर्यटन पुलिस के रूप में अब अतिथि देवो भव: के भाव से तीर्थयात्रियों का स्वागत करेंगे। वह शनिवार को पर्यटन पुलिस के छह दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बोल रहे थे। पुलिस लाइन में 89 दरोगाओं और कांस्टेबल को यह प्रशिक्षण दिया गया है। डीजीपी ने कहा कि पर्यटन पुलिस के इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पर्यटन पुलिस के जवानों को अच्छा आचरण, व्यवहार, शिष्टाचार, पर्यटन संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में बताना था। 11 अप्रैल से शुरू हुए इस प्रशिक्षण शिविर में गढ़वाल परिक्षेत्र के सभी जिलों के 89 उप निरीक्षकों (दरोगा) और आरक्षियों (कांस्टेबल) ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा का बहुत महत्व है। पर्यटक यहां से जो अनुभव लेकर जाएंगे उसमें पर्यटन पुलिस की अहम भूमिका होने जा रही है। प्रयास रहेगा कि जितने भी तीर्थयात्री आ रहे हैं उन्हें किसी भी प्रकार के जाम या आपदा में न फंसना पड़े।
विज्ञापन

--
रजिस्टर में लिया जाएगा फीडबैक
डीजीपी ने बताया कि यात्रा में आए लोगों से फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके लिए पर्यटन पुलिस के जवान और अधिकारी अपने साथ एक रजिस्टर भी रखेंगे। सभी के पास फर्स्ट एड किट भी रहेगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि पर्यटन पुलिस अपने काम से उत्तराखंड का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed