अटल बिहारी बाजपेयी ने किया था एलान, 'एक दिन आएगा जब देश में भाजपा का ही राज होगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1981 में कुमाऊं के भ्रमण के दौरान बागनाथ पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने कहा था कि एक दिन आएगा जब देश में भाजपा का राज होगा।
कुमाऊं यात्रा के दौरान वह 11 जून 1981 को भगवान बागनाथ की नगरी में भी आए थे। अविभाजित अल्मोड़ा जिले के पूर्व जिला महामंत्री 68 वर्षीय रमेश चंद्र साह ने बताया कि वाजपेयी जी के स्वागत में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भूपाल सिंह धपोला, नंदन साह जगाती, दर्शन सिंह, दिवंगत गिरधारी साह और खीम सिंह परिहार आदि के सहयोग से नुमाइशखेत मैदान में लकड़ी का पंडाल बनाया गया। डाकघर के समीप उनकी अगवानी की गई।
यहां से उन्हें विशाल काफिले के साथ ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान तक ले जाया गया। सभा में वाजपेयी ने कहा था कि भाजपा को इतना मजबूत बनाओ कि यह विश्व की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाली पार्टी बन जाए। एक दिन आएगा जब देश में भाजपा का ही राज होगा। लोकसभा में पार्टी के सदस्यों की कम संख्या पर हंसने वाले भी हैरान रह जाएंगे। साह बताते हैं कि कार्यकर्ताओं ने जब उनसे यहीं रात्रि विश्राम करने की प्रार्थना की तो उन्होंने कहा कि यह वक्त विश्राम का नहीं बल्कि दौड़ने का है। कार्यकर्ताओं से संगठन और देश हित में काम करते रहने की बात कहकर अल्मोड़ा के लिए चल दिए।
बिलौना के एक खोमचे में पी चाय
भाजपा नेता रमेश साह बताते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ताकुला सड़क से होते हुए अल्मोड़ा की ओर गए। नगर में उन्होंने पानी पिया और एकाध सेब का टुकड़ा खाया। अल्मोड़ा जाते समय वह बिलौना के एक चाय के खोमचे में रुक कर उन्होंने एक गिलास चाय पी। कार में उनके साथ चालक समेत दो और नेता मौजूद थे। चाय के पैंसे खुद वाजपेयी जी ने ही दिए।
वाजपेई से हाथ मिलाया था
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नगर भ्रमण के दौरान वह लोगों से भी मिले। कत्यूर बाजार निवासी 82 वर्षीय पूर्व सभासद हरीश लाल साह कहते हैं कि उन्हें कत्यूर बाजार में अपनी दुकान के आगे खड़े होकर वाजपेयी जी को प्राकृतिक फूलों से बनी माला पहनाकर स्वागत किया था। वाजपेयी जी ने उनसे हाथ मिलाया और संगठन की मजबूती के लिए आगे आने को कहा।