{"_id":"63e4c174517f1f65430f6661","slug":"assembly-speaker-ritu-khanduri-bhushan-statement-to-make-gairsain-permanent-capital-politics-heated-up-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: विधानसभा अध्यक्ष के बयान से गरमाई सियासत, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की दुखती रग पर रखा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: विधानसभा अध्यक्ष के बयान से गरमाई सियासत, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की दुखती रग पर रखा हाथ
Thu, 09 Feb 2023 03:25 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 09 Feb 2023 03:25 PM IST
सार
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बयान दिया कि भविष्य में गैरसैंण स्थायी राजधानी बननी चाहिए। राज्य के लोगों और उनकी खुद की यह भावना है। उनके इस बयान के बहाने सियासत शुरू हो गई है। गैरसैंण को स्थायी राजधानी का मुद्दा किसी दुखती रग से कम नहीं है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की हिमायत की है। उनके गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की दुखती रग पर हाथ रखते ही सियासत गरमा उठी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने स्पीकर के बयान का स्वागत किया और कहा कि यह राजनीतिक बयान तक सीमित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी अल्मोड़ा के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने बयान दिया कि भविष्य में गैरसैंण स्थायी राजधानी बननी चाहिए। राज्य के लोगों और उनकी खुद की यह भावना है। उनके इस बयान के बहाने सियासत शुरू हो गई है। गैरसैंण को स्थायी राजधानी का मुद्दा किसी दुखती रग से कम नहीं है।
विज्ञापन
सियासी दल अपनी सुविधा के हिसाब से गैरसैंण को राजधानी का मुद्दा बनाते रहे हैं। स्पीकर के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई। पार्टी अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अलग उत्तराखंड राज्य आंदोलन की अवधारणा यही रही कि पर्वतीय राज्य की राजधानी पहाड़ में ही होनी चाहिए लेकिन गैरसैंण की उपेक्षा हो रही है। वहां विधानसभा का सत्र तक नहीं किया गया। इससे लोगों का भरोसा टूटा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar Lok Sabha Seat: कांग्रेस में अभी से छिड़ गई रार, हरक सिंह की दावेदारी से हरीश रावत ने दिखाए तेवर
मैंने विधानसभा का अध्यक्ष बयान नहीं सुना। वह स्वतंत्र हैं। सभी दलों को बुलाकर सहमति बनवा सकती हैं। भाजपा ने राज्य आंदोलन की अवधारणा का सम्मान करते हुए गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया। वहां आधारभूत संरचना का निर्माण कराया जा रहा है। संगठन और सरकार गैरसैंण के विकास के प्रति कृतसंकल्प है।- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा