फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assembly Budget Session, Agenda will be decided tomorrow in Business Advisory Committee and Legislature party meeting

Assembly Budget Session: कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में कल तय होगा एजेंडा, 14 जून से विधानसभा बजट सत्र शुरू

Sun, 12 Jun 2022 03:42 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 12 Jun 2022 03:42 PM IST
सार

सरकार ने 14 से 20 जून तक सत्र का संचालन तय किया है। इसमें बजट पेश करने के साथ ही कई विधेयक और वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखे जाएंगे। कल कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र संचालन और विधायी कार्यों का एजेंडा तय किया जाएगा। 

विज्ञापन
Assembly Budget Session, Agenda will be decided tomorrow in Business Advisory Committee and Legislature party meeting
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

14 जून से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र का एजेंडा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय होगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में 13 जून को कार्यमंत्रणा और विधानमंडल दल की बैठक होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि बजट सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


सत्र में संसदीय और विधायी कार्यों की कार्यवाही के लिए 13 जून को विधानसभा भवन में कार्यमंत्रणा समिति व विधानमंडल दल की बैठक आयोजित होगी। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र संचालन और विधायी कार्यों का एजेंडा तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में पक्ष व विपक्ष से सदन को शांतिपूर्वक व सुचारु रूप से चलाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की जाएगी। 
विज्ञापन


सरकार ने 14 से 20 जून तक सत्र का संचालन तय किया है। इसमें बजट पेश करने के साथ ही कई विधेयक और वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखे जाएंगे। उत्तराखंड एकल खिड़की सुगमता एवं अनुज्ञापन विधेयक, उत्तराखंड भू संपदा नियामक प्राधिकरण विनियम विधेयक, पेट्रोलियम एवं ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय अधिनियम संशोधन विधेयक, उत्तराखंड अग्नि एवं आपदा सेवा अग्नि निवारण एवं अग्नि सुरक्षा संशोधन विधेयक, कैंपा की वार्षिक लेखा विवरण, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ted Talk: चेतन भगत, उर्वशी रौतेला सहित जानीमानी हस्तियों ने युवाओं को दिखाई कामयाबी की राह, पढ़िए ये खास बातें


बता दें कि कार्यमंत्रणा समिति में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, मोहम्मद शहजाद, खजान दास शामिल हैं। विधानमंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा से मोहम्मद शहजाद शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed