{"_id":"5946915c4f1c1bf5688b499e","slug":"asian-games-winners-reached-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद चैंपियंस ने की ब्रह्मचारी बाबा से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद चैंपियंस ने की ब्रह्मचारी बाबा से मुलाकात
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 18 Jun 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लेते सुमित कुमार और श्वेता सिंह
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रापरो बॉल की दक्षिण एशियन गेम चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले दिल्ली के खिलाड़ी सुमित कुमार और श्वेता सिंह ने हरिद्वार पहुंचकर दक्षिण काली मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
इस दौरान स्वामी कैलाशानंद ने उन्हें प्रसाद स्वरूप मां की चुनरी और नारियल भेंट कर उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।
गोल्ड मेडलिस्ट सुमित कुमार ने बताया कि ड्रापरो बॉल गेम का इजाद हिंदुस्तान में ही किया गया है। ये हाथ से खेला जाता है। कुछ-कुछ टेनिस की तरह ही होता है लेकिन इसमें बॉल को हाथ से मारा जाता है। कोई उपकरण प्रयोग नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये खेल दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसे ओलंपिक और दूसरी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन