फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ashok Sadan topped in creativity

क्रिएटिविटी में अशोक सदन अव्वल

Sat, 31 Aug 2019 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ashok Sadan topped in creativity
क्रिएटिविटी में अशोक सदन अव्वल
विज्ञापन

- समरवैली स्कूल में अंतरसदन क्रिएटिविटी प्रतियोगिता का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। समर वैली स्कूल में शुक्रवार को अंतरसदन क्रिएटिविटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी रचनाशीलता को दर्शाया, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर प्रशंसा की। प्रतियोगिता में अशो सदन अव्वल रहा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मेयर सुनील उनियाल गामा ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने छात्रों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रतियोगिता में फोटोग्राफी, किरीगामी, बॉक्स इ क्लिव, अनड्रेस योर आइडियाज, डोकोपेज, रंगोली, मास्टर शेफ आदि वर्ग शामिल थे। इसमें फोटोग्राफी, किरीगामी, डेकोपेज, रंगोली के कनिष्ठ वर्ग व मास्टर शेफ प्रतियोगिता में अशोक सदन प्रथम स्थान पर रहा। जबकि, बॉक्स इन क्लिव में कनिष्ठ सदन, अनड्रेस इन आइडिया में मौर्य सदन, रंगोली के वरिष्ठ वर्ग में मौर्य सदन, पावर पांइट प्रजेंटेशन में कनिष्ठ सदन प्रथम स्थान पर रहा। निर्णायक मंडल में सुगंधा आहलूवालिया, अर्पिता मालाबार और राजीव शामिल रहे। विद्यालय के निदेशक अशोक वासु ने छात्रों की जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य कर्नल डॉ जसविंदर सिंह, उपप्रधानाचार्य सुनीता ओवरॉय, एसोसिएट डायरेक्टर पारुल, सुनेजा गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed