{"_id":"59e208e94f1c1b69678b5a48","slug":"asha-worker-protest-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय को लेकर कूच कर रही थीं आशा, पुलिस ने रोका तो खींचतान में हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय को लेकर कूच कर रही थीं आशा, पुलिस ने रोका तो खींचतान में हुई बेहोश
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Oct 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
asha worker protest
- फोटो : paras negi amar ujala dehradun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच कर रही 400 आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। इस दौरान पुलिस से खींचतान में कुछ कार्यकर्ता बेहोश हो गई।
विज्ञापन
आशाओं ने कहा कि कई बार के आश्वासन के बावजूद उनकी मांग पर अमल नहीं हुआ। परेड ग्राउंड में एकत्र हुई आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच कर रही थी, लेकिन परेड ग्राउंड से बाहर निकलने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोक झोक हुई। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष शिवा दुबे ने कहा कि सरकार मांगों को लेकर झूठा आश्वासन देती आ रही है। पूर्व में कई बार मानदेय का आश्वासन दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री के ओएसडी की ओर से भी इसका आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक मांग पर अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक एक सूत्री मांग को लेकर लिखित आश्वासन नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा। सीएम आवास कूच करने वालों में लेखराज, वीरेंद्र भंडारी, रमेश पंवार, महावीर शर्मा, अंजू थापा, सुनीता, आशा भट्ट, प्रभा, मीना जखमोला, राधा गुप्ता, पूनम, वंदना आदि शामिल रही। वही दूसरी ओर आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का धरना शनिवार भी जारी रहा। आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र मांग पर अमल न हुआ तो आंदोलन तेज करेंगी।
कुछ आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य बिगड़ा
सिद्धोवाला जेल ले जाए जाने के दौरान कुछ आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिन्हें 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।