फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Asha Health Workers Union has warned of agitation

Dehradun News: आशा 23 को सीएमओ कार्यालय पर करेंगी प्रदर्शन

Wed, 21 Feb 2024 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Asha Health Workers Union has warned of agitation
सीटू से संबद्ध उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन ने मांगे न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन ने राज्य सरकार व विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे ने कहा कि कई बार ज्ञापन दिए जाने के बावजूद उनकी मांगों पर न तो कोई सकारात्मक जवाब आया और न ही कोई कार्रवाई की गई है। शिवा दुबे ने कहा चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। 24 फरवरी को महानिदेशक स्वास्थ्य के कार्यालय पर प्रदर्शन होगा। इनके बाद भी मांगों पर विचार नही किया गया तो सचिवालय व विधान सभा कूच किया जाएगा।
विज्ञापन


Iआशाओं की मांग पर विचार नहीं कर रही सरकारI



आशाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, वेतनमान व पेंशन सुविधा प्रदान करने, भविष्य निधि और ईएसआई की सुविधा प्रदान करने, 46वें श्रम सम्मलेन की सिफारिशों को लागू कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा एवं कर्मकार घोषित कर न्यूनतम 26 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन, आशाओं को विभिन्न मदों में दिया जाने वाला भुगतान हर माह करने, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आशा घर बनाने की मांग लंबे वक्त से की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed