फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   As the sun came out, temperatures rose from the plains to the mountains.

Dehradun News: धूप खिली तो मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ तक चढ़ा पारा

Fri, 06 Feb 2026 03:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
As the sun came out, temperatures rose from the plains to the mountains.
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम खुलने लगा है। धूप खिलने से जहां पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिल रही है, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास होने लगा है। ऐसा ही हाल बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 9.0 के साथ सामान्य रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। शुक्रवार के मौसम की बात करें तो देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह, पौड़ी, नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। सात और आठ फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद नौ और दस फरवरी को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed