{"_id":"4d4ddce0-eee3-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"arrest-warrant-against-the-company-manager-of-samsung-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग के प्रबंधक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैमसंग के प्रबंधक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2013 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ता फोरम के आदेशों की अवहेलना करना सैमसंग इंडिया कंपनी को भारी पड़ गया है। उपभोक्ता फोरम ने कंपनी के एमडी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को 26 अगस्त तक उसे फोरम के समक्ष पेश होने के आदेश जारी किए गए है। विजय त्रिपाठी निवासी कृष्णनगर ने कुछ समय पहले सैमसंग का मोबाइल फोन लिया था। छह माह बाद ही मोबाइल फोन में खराबी आ गई।
विज्ञापन
त्रिपाठी उसे ठीक कराने के लिए सैमसंग के अधिकृत रिपेयर सेंटर में ले गए। वहां पर वारंटी पीरियड में होने के बावजूद सेंटर संचालकों ने उनसे छह सौ रुपये बतौर फीस वसूले। बावजूद इसके फोन फिर से खराब हो गया।
विज्ञापन
रिपेयर सेंटर में फोन दुबारा दिया गया तो उन्होंने बताया कि खराबी मोबाइल फोन के निर्माण के दौरान की है। त्रिपाठी ने कंपनी से संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं बदला तो पीड़ित ने उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया।
फोरम के किसी भी ट्रायल में कंपनी की तरफ से कोई नहीं आया। इस पर फोरम ने एक पक्षीय सुनवाई होने के बाद कंपनी को एक माह में हैंडसेट बदलने के साथ ही दस हजार रुपये बतौर जुर्माना भी लगाया। लेकिन कंपनी ने इस आदेश को भी अनसुना कर दिया।
समन तामील होने के बावजूद कोई उत्तर दाखिल नहीं हुआ तो फोरम ने इसे गंभीरता से लिया और गुड़गांव स्थित कंपनी के मैनेजर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।