फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Arrangement of death in birth certificate office

Dehradun News: जन्म प्रमाण बनाने वाले कार्यालय में मौत का इंतजाम

Sat, 07 Jan 2023 08:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Arrangement of death in birth certificate office
मुख्य बाजार स्थित पंचायत भवन बदहाल स्थिति में है। इस भवन में वर्तमान में जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरण कार्यालय संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

करीब 70 के दशक में बना भवन जर्जर हो चुका है। छत का प्लास्टर आए दिन गिर जाता है, जिससे यहां काम करने वाले कर्मचारियों के साथ प्रमाण पत्र बनाने के लिए आने वाले लोगों के सिर पर भी हमेशा खतरा मंडराता रहता है। पूर्व तक इस भवन को मिनी सचिवालय के रूप में जाना जाता था। यहां से ग्राम सभा नवाबगढ़ और रसूलपुर ग्राम पंचायतों का भी संचालन होता था।
लोगों की सुविधा को देखते हुए विकासखंड से संबंधित अधिकारी भी बैठा करते थे, लेकिन भवन की जर्जर स्थित के कारण वर्तमान में यहां से सिर्फ जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरण कार्यालय संचालित हो रहा है। इस कार्यालय के माध्यम से ही ग्राम पंचायत के लोगों को जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किए जाते हैं। इसके साथ ही यहां से लोग परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

भवन ब्लॉक का नहीं है। पूर्व में लोगों की सुविधा को देखते हुए विकासखंड के कर्मचारी यहां बैठा करते थे। सभी कर्मचारियों को न्याय पंचायतों में बैठने को कहा गया है। - अतिया परवेज, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed