{"_id":"6a5a8ef3f496e3a43a06f68c","slug":"aroma-valleys-will-be-developed-in-seven-districts-dehradun-news-c-5-hld1006-1020042-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सात जिलों में विकसित की जाएंगी एरोमा वैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सात जिलों में विकसित की जाएंगी एरोमा वैली
विज्ञापन
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में महक क्रांति नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि महक क्रांति नीति के तहत राज्य के विभिन्न जनपदों में 22,750 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सात एरोमा वैली विकसित की जाएंगी। इनमें चमोली व अल्मोड़ा में डैमस्क रोज वैली, पिथौरागढ़ में तिमूर वैली, ऊधमसिंह नगर में मिंट वैली, चंपावत व नैनीताल में सिनेमन (दालचीनी) वैली तथा हरिद्वार एवं पौड़ी में लेमनग्रास वैली विकसित की जाएगी।
अफसरों ने बताया कि इस योजना से लगभग 91 हजार किसान प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। चमोली और अल्मोड़ा में 2,000 हेक्टेयर में डैमस्क गुलाब, पिथौरागढ़ के मुनस्यारी एवं बिण क्षेत्र में 5,150 हेक्टेयर में तिमूर, चंपावत और नैनीताल में 5,200 हेक्टेयर में दालचीनी, हरिद्वार, देहरादून एवं पौड़ी में 2,400 हेक्टेयर में लेमनग्रास तथा ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार में 8,000 हेक्टेयर में मिंट की खेती विकसित की जाएगी। इन परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बैठक में किसानों के प्रशिक्षण व क्षमता निर्माण के लिए अल्मोड़ा के ताकुला, चमोली के परसारी एवं बिसाड़, चंपावत के खतेड़ा तथा उत्तरकाशी में सैटेलाइट सेंटर विकसित करने की जानकारी भी साझा की गई। ब्यूरो