फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army soldier killed in accident, wife injured

हादसे में सेना के जवान की मौत, पत्नी हुई घायल

Thu, 20 Feb 2020 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Army soldier killed in accident, wife injured
नरेश गुरंग। -फाइल फोटो
अजबपुर फ्लाईओवर पर बाइक के डिवाइडर के टकराने से सेना के जवान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। जवान ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन डिवाइडर से टकराकर वह भी टूट गया। सिर में गंभीर चोट के चलते जवान को नहीं बचाया जा सका। जवान की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

डोईवाला के दूधली नागल निवासी सैनिक नरेश कुमार गुरुंग (25) इन दिनों छुट्टी पर गांव आया हुआ था। बुधवार दोपहर को वह पत्नी ज्योति गुरुंग को बाइक पर बैठाकर रिस्पना पुल की तरफ से आईएसबीटी जा रहा था। अजबपुर फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। नतीजा यह हुआ कि बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई। जवान ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन डिवाइडर से टकराने के कारण वह टूट गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पत्नी ज्योति के हाथ और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट लगी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां नरेश को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

नेहरू कालोनी थाना प्रभारी दिलबर नेगी ने बताया कि सिर में आई गंभीर चोट से नरेश की मौत हुई। नरेश की एक साल पहले ही शादी हुई थी। नरेश का बड़ा भाई भी सेना में बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed