फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army recruitment rallies should start soon: SFI

जल्द शुरू हो सेना भर्ती रैलियां- एसएफआई

Tue, 12 Apr 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment rallies should start soon: SFI
सेना में भर्ती शुरू कराने की मांग को लेकर एसएफआई की डीएवी इकाई ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर जल्द ही सेना भर्ती रैलियां शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम आर राजेश कुमार को सौंपे ज्ञापन में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि दो साल से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अभी तक कोई भी सेना भर्ती रैली नहीं हुई है। वहीं, सेना से सेवानिवृत्त होने वाले सैनिकों की संख्या में कमी नहीं हुई है। बड़ी संख्या में छात्र और युवा देश की सेवा करने और एक स्थिर कॅरियर बनाने के लिए भारतीय सेना में नौकरी की तलाश करते हैं। भर्ती रैलियों के बंद होने से इनका भविष्य अंधकारमय हो गया है। कुछ मेहनती उम्मीदवार जो 2020-2021 की भर्ती रैलियों के लिए प्रशिक्षण ले रहे थे, अब ओवरएज हो गए हैं। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय से बिना देरी के सेना भर्ती रैलियां शुरू करने, आयु में दो वर्ष की राहत देने, भारतीय सेना और अन्य रक्षा सेवाओं में सभी रिक्तियों व आवश्यकताओं को तुरंत भरने की मांग उठाई। मौके पर प्रदेश सचिव हिमांशु चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र परमार, इकाई सचिव अमन सिंह कंडारी, इकाई अध्यक्ष मनोज कुंवर, शुभम, प्रदीप रावत, साक्षी, मयंक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed