{"_id":"58fcb81c4f1c1be6398b6317","slug":"army-man-dead-in-road-accident-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी ला रहा फौज का टैंकर खाई में गिरा, जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी ला रहा फौज का टैंकर खाई में गिरा, जवान की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला,चंपावत
Updated Sun, 23 Apr 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी लेकर चंपावत आ रहा 119 आर्डिनेंस मिलिट्री कैंप (ओएमसी) का एक टैंकर एनएच स्थित कोल्ड स्टोर भवन के पास खाई में गिर गया। हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि टैंकर का ड्राइवर घायल हो गया। फिलहाल हादसे का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक धौन के पास से ओएमसी के लिए पानी ला रहा फौज का टैंकर (13 पीओ/28833ए) टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्थित कोल्ड स्टोर भवन के पास अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में गिर गया। टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फौज, प्रशासन और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला। टैंकर में चालक और एक जवान ही था। आपात चिकित्सा सेवा 108 के जरिए घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सर्जन डा.आरपी खंडूरी ने बताया कि जवान रामसरन पुत्र नाथू सिंह (54) निवासी नागल दिल्ली कैंट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके सिर पर गंभीर चोटें थीं, जबकि दिल्ली निवासी टैंकर ड्राइवर हरप्रीत सिंह (25) पुत्र जनता सिंह की हालत खतरे से बाहर है। पोस्टमार्टम के बाद जवान रामसरन का शव फौज के सुपुर्द किया गया। फौज के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी है।