फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army Institute of Law won the moot court competition

Dehradun News: आर्मी इंस्टीट्यूट आफ लाॅ ने जीती राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता

Mon, 27 Feb 2023 02:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Army Institute of Law won the moot court competition
आर्मी इंस्टीट्यूट आफ लाॅ ने उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लाॅ काॅलेज में आयोजित मूट कोर्ट प्रतियोगिता जीत ली। जबकि, राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 47 विद्वानों को बतौर जज आमंत्रित किया गया था। वहीं, देशभर के 28 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित मूट कोर्ट प्रतियोगिता में नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा ने कहा कि विधि व्यवसाय में हर दिन सीखने का अवसर मिलता रहता है। विधि व्यवसायी जीवनभर शिक्षार्थी रहता है। विधि व्यवसाय में पैसा, समय और स्वतंत्रता के साथ-साथ आत्मसंतुष्टि भी मिलती है। न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एवं पीठासीन जज थे। जबकि, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एसबी उपाध्याय, सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट नंदनी गोरे और लाॅ काॅलेज देहरादून के डीन प्रो. राजेश बहुगुणा जज की भूमिका में थे।
विज्ञापन

मूट कोर्ट में याचिकाकर्ताओं की ओर से प्रतिभागियों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग, आत्मनिर्णयन का अधिकार और संघवाद आदि पर दावे प्रस्तुत किए। आर्मी इंस्टीट्यूट आफ लाॅ, मोहाली तर्णबीर सिंह झंडी, रक्षक त्यागी, तन्वी मिश्रा की टीम विजेता बनी। राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पटियाला की अक्षिता सांडिल, पार्थ गोंडिया, इशिता सिंह की टीम दूसरे नंबर पर रही। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एसबी उपाध्याय, कुलाधिपति जितेंद्र जोशी, डॉ. सतबीर सहगल, उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा, प्रो. पूनम रावत, कुमार आशुतोष, डॉ अंजुम परवेज, डॉ. कुलजीत सिंह, डॉ. अनिल दीक्षित ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये भी रहे अव्वल
सर्वश्रेष्ठ पुरुष अधिवक्ता : प्रांजल मिश्रा, एसओए नेशनल इंस्टीट्यूट आफ लाॅ, भुवनेश्वर
सर्वश्रेष्ठ महिला अधिवक्ता : अक्षिता शांडिल्य, राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पटियाला
सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल : अनुष्का सिंह चौहान, शुभी जैन, घनश्याम गौर, एमिटी लाॅ स्कूल, राजस्थान
सर्वश्रेष्ठ रिसर्चर : दीप्ति यादव, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed