फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army Chief Upendra Dwivedi said Modern warfare is no longer limited to military field Dehradun News IMA POP

Dehradun: थलसेना प्रमुख बोले-आधुनिक युद्ध अब केवल सैन्य क्षेत्र तक सीमित नहीं, इन आयामों को बताया महत्वपूर्ण

Sat, 13 Dec 2025 08:17 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Dec 2025 08:17 PM IST
सार

आईएमए पासिंग आउट परेड में थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर का संदर्भ देते हुए कूटनीति और निर्णायक सैन्य कार्रवाई के समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में परिस्थितियां जटिल होंगी, जिनमें स्पष्ट समाधान सदैव उपलब्ध नहीं होंगे।

विज्ञापन
Army Chief Upendra Dwivedi said Modern warfare is no longer limited to military field Dehradun News IMA POP
आईएमए में पासिंग आउट परेड के दौरान संबोधित करते थलसेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आधुनिक युद्ध अब केवल सैन्य क्षेत्र तक सीमित नहीं है। इसमें तकनीकी, कूटनीतिक और सामाजिक आयाम भी महत्वपूर्ण हैं। भारतीय सेना आधुनिकीकरण और नवाचार की दिशा में लगातार अग्रसर है और नव-नियुक्त अधिकारी भी इस परिवर्तन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण स्तंभ होंगे। ये बातें आईएमए की 157वीं पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कही।

विज्ञापन

आईएमए पासिंग आउट परेड में शनिवार को ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर से थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर का संदर्भ देते हुए कूटनीति और निर्णायक सैन्य कार्रवाई के समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में परिस्थितियां जटिल होंगी, जिनमें स्पष्ट समाधान सदैव उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में अधिकारियों से विवेक, अनुकूलन क्षमता और उच्च नैतिक मूल्यों के साथ नेतृत्व की अपेक्षा होगी। उन्होंने कहा कि अकादमी में बने आपसी संबंध देश के बीच रक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होंगे।

विज्ञापन


जीवन और भौतिक सुख क्षणिक हैं, जबकि धर्म और कर्तव्य शाश्वत है। उन्होंने नव-नियुक्त अधिकारियों से सम्मान, निष्ठा और साहस के साथ राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने युवा अधिकारियों से अनुकरणीय आचरण अपनाने, नैतिकता बनाए रखने और अपने सैनिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होेंने कैडेट्स से कहा कि आप अब उस स्थान पर हैं जहां से अन्य लोग आपको अपने प्रेरणास्रोत के रूप में देखते हैं। पीओपी में अंतिम पग भरकर भारतीय सेना को 525 युवा अधिकारी मिले। मित्र राष्ट्र के 34 जेंटलमैन कैडेट्स भी पासआउट हुए।

ये भी पढ़ें...IMA POP Dehradun: युवा अफसरों ने ली देश की हिफाजत की सौगंध..अनुशासन और गर्व का ऐतिहासिक पल, देखे ये तस्वीरें

हे भारत के वीर जगो मैं तुम्हें जगाने आया हूं...

हे भारत के वीर जगो मैं तुम्हें जगाने आया हूं...सौ धर्मों का धर्म एक बलिदान बताने आया हूं। भारतीय सैन्य अकादमी की 157वीं पासिंग आउट परेड में कविता की इन पंक्तियों ने मौजूद सैन्य अफसरों, कैडेट्स और उनके परिजनों में जोश भर दिया। इस दौरान भारतीय सैन्य अकादमी के इतिहास और यहां से निकले फौजी अफसरों के शौर्य के बारे में बताया गया।

Army Chief Upendra Dwivedi said Modern warfare is no longer limited to military field Dehradun News
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed