फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army Chief General Bipin Rawat No Entry in his school Without Uniform

बिना यूनिफार्म सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को अपने स्कूल में ‘नो एंट्री’

Sun, 10 Sep 2017 05:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Sep 2017 05:26 AM IST
विज्ञापन
Army Chief General Bipin Rawat No Entry in his school Without Uniform

कैंब्रियन हॉल स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने पहुंचे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को स्कूल यूनिफार्म में नहीं होने के चलते प्रिंसिपल ने उन्हें कैंपस में एंट्री नहीं दी।

विज्ञापन


स्कूल प्रशासन ने आर्मी चीफ को स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराई तब वे कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने स्कूल के इस अनुशासन को जनरल बिपिन रावत ने छात्रों के सामने बयां किया।  शनिवार को 45 साल बाद थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत अपने स्कूल कैंब्रियन हॉल पहुंचे। उन्होंने यहां वर्ष 1969 से 1972 तक कक्षा छह से आठवीं तक की पढ़ाई की है।
विज्ञापन


इतने लंबे समय बाद अपने स्कूल में आज भी वैसे ही अनुशासन और शिक्षण को देखकर वे खासे उत्साहित नजर आए। सामने अंग्रेजी के शिक्षक शांति स्वरूप नजर आ गए तो उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद जब उन्होंने मंच संभाला तो अनुशासन से जुड़े कई किस्से सभी के साथ साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्मी चीफ ने कहा कि तब भी यूनिफार्म के बिना स्कूल में नो एंट्री थी, आज भी पूर्व छात्र होने के बावजूद मुझे यूनिफार्म के बिना एंट्री नहीं मिली। यह वाकई यादगार पल है। उन्होंने कहा कि मेरी लाइफ के सबसे खुशगवार पल इस स्कूल में बीते हैं। स्कूल में पढ़ाई का इतना जोर रहता था कि एक बार बिजली गुल होने से दिसंबर 1971 में केवल एक दिन पढ़ाई से छुट्टी मिली थी। पढ़ाई के अलावा यहां कोई विकल्प नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed