आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत पहुंचे उत्तराखंड, पूर्व सैनिकों और शहीदों के बच्चों को मिला यह तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहस्त्रधारा रोड स्थित डांडा लखौंड में 4.18 एकड भूमि पर गढ़वाल राइफल्स वॉर मेमोरियल ब्वायज एंड गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया गया है, जिसका शुभारंभ आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत व उप सेना प्रमुख ले जनरल शरत चंद भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
सितंबर 2011 में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने यहां पर हॉस्टल का शिलान्यास किया था। लेकिन आर्थिक संसाधन जुटाने में ही लंबा वक्त गुजर गया। आखिरकार छात्रावास का निर्माण अब पूरा हो गया है। इस काम में राज्य सरकार के स्तर से न केवल निश्शुल्क भूमि उपलब्ध कराई गई बल्कि ढाई करोड रुपये की आर्थिक मदद भी सरकार ने दी
हॉस्टल में 125 छात्र व 125 छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी। बता दें कि गढ़वाल रेजीमेंटल सेंटर लैंसडौन में वर्ष 1980 से ही सेवारत, सेवानिवृत्त जवानों व शहीद सैनिकों के बच्चों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन समय के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र का परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है। लैंसडौन में उस मुताबिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। लिहाजा एजुकेशनल हब की पहचान रखने वाले देहरादून में सैनिकों के बच्चों के लिए नया हॉस्टल बनाया गया है।
ताकि वह उचित वातावरण में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सके। कॅरियर के लिहाज से भी यहां उनका अच्छा मार्गदर्शन हो सकेगा। यहां स्कूल जाने आने के लिये बस की व्यवस्था,छात्रावास के अंदर ही चिकित्सीय सुविधा,पुस्तकालय,कम्प्यूटर लैब,ट्यूशन की सुविधा,प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग,करियर काउंसिलिंग आदि की व्यवस्था है।
हास्टल का अनुमानित शुल्क 88,800 से 95,400 रुपये सलाना तय किया गया है।यह सुविधा कक्षा पांच से बारह के छात्र छात्राओं के लिये होगी।छात्रों की शिक्षा के लिये आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेनटाउन व केवि एफआरआइ के साथ समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है।साथ ही अन्य प्रतिष्ठित स्कूलों से भी संपर्क किया गया है।