फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army chief Bipin Rawat may include name in his village voter list 

थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत से सांसद बलूनी ने की अपील, पैतृक गांव की मतदाता सूची में जुड़वाएं अपना नाम 

Wed, 26 Jun 2019 08:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Jun 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
Army chief Bipin Rawat may include name in his village voter list 
आर्मी चीफ से मिलते सांसद बलूनी - फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने मंगलवार को थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत से अनुरोध किया कि वे अपने पैतृक गांव की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं और गांव में प्रवास का कार्यक्रम बनाएं।

विज्ञापन


एक शिष्टाचार भेंट के दौरान बलूनी ने सेनाध्यक्ष को ‘अपना वोट अपने गांव’ अभियान का प्रतीक चिह्न भी भेंट किया। बलूनी ने बताया कि सेनाध्यक्ष रावत ने उत्तराखंड में तेजी से हो रहे पलायन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्यानिकी, हर्बल, साहसिक पर्यटन, स्थानीय उत्पाद केंद्रित व्यवसाय को आधार बनाकर स्वरोजगार की दिशा में नीति बनानी चाहिए। बलूनी ने कहा कि जनरल रावत ने कहा कि वे भविष्य में समय-समय पर अपने मूल गांव में प्रवास करेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने ‘अपना वोट अपने गांव’ अभियान की प्रशंसा की और कहा कि देश के सीमांत और सामरिक प्रांतों में पलायन दुखद है। इन स्थानों पर स्थानीय रोजगार के द्वारा नौजवानों को पुष्ट करना चाहिए ताकि गांव आबाद रहें और हमारी भाषा संस्कृति रीति रिवाज और महान परंपराएं जीवित रह सकें।

अभियान के तहत बलूनी आगामी 15 अगस्त तक उत्तराखंड मूल के महानुभावों से भेंट कर उनसे पलायन उन्मूलन के अभियान से जुड़ने का अनुरोध करेंगे। उनसे अपील होगी कि वे अपना वोट अपने गांव की मतदाता सूची से जोड़ें और समय-समय पर अपने गांव में प्रवास का कार्यक्रम बनाएं। अपने अनुभवों को साझा करें और नई पीढ़ी को गांव में स्वरोजगार के लिए और प्रेरित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed