चार जिलों में क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों के उपचुनाव संपन्न, हल्द्धानी में भाजपा ने दर्ज की जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार जिलों में क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों के लिए सोमवार को उपचुनाव कराए गए। जिसमें से हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख सीट पर भाजपा का कब्जा हो गया। तीन बजे यहां मतगणना पूरी हुई। चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आनंद दरमवाल ने 18-8 से जीत दर्ज की। बीजेपी प्रत्याशी आनंद दरमवाल को 18 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन बिष्ट को 8 वोट मिले। वहीं एक वोट रद्द हुआ है।
वहीं देहरादून के रायपुर विकासखंड में जयेंद्र सिंधवाल को निर्विरोध कनिष्ठ उप प्रमुख घोषित कर दिया गया है। इस पद को कब्जाने के साथ ही भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में मिली हार का हिसाब-किताब चुकता कर लिया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी/जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे ने बताया कि जयेंद्र को निर्विरोध घोषित किया गया है।
निर्वाचन आयोग ने राज्य के विकासखंडों में ब्लॉक प्रमुखों और कनिष्ठ उप प्रमुखों के चुनाव कराए गए थे। इसी के तहत देहरादून जिले के रायपुर ब्लॉक में कनिष्ठ उप प्रमुख का चुनाव कराया गया। मैदान में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जयेंद्र सिंधवाल के अलावा विक्रम सिंह और महादेव भट्ट थे। लेकिन, नामांकन से पूर्व दोनों ने आपसी सहमति से नामांकन नहीं किया। उसके बाद मैदान में भाजपा समर्थित जयेंद्र ही रह गए। सोमवार को जयेंद्र सिंधवाल को निर्विरोध कनिष्ठ उप प्रमुख घोषित कर दिया गया। विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख कांग्रेस समर्थित और कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख भाजपा समर्थित होने से बोर्ड बैठकों में जबरदस्त राजनीतिक घमासान देखने को मिलेगा।
जिन चार क्षेत्र पंचायतों में सोमवार को उपचुनाव हुए। उसमें अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत हवालबाग के ज्येष्ठ उपप्रमुख, दून के रायपुर के कनिष्ठ उपप्रमुख, टिहरी के जाखणीधार और हल्द्वानी के प्रमुख पदों के लिए उपचुनाव कराया गया। सोमवार को सुबह दस बजे से अपराहृन तीन बजे तक उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो गई।