{"_id":"68fc6379fa386f09d60f6e4d","slug":"aqi-in-satisfactory-category-at-three-places-including-doon-dehradun-news-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दून समेत समेत तीन जगहों पर संतोषजनक श्रेणी में AQI, दीपावली के बाद हवा की गुणवत्ता में आया सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दून समेत समेत तीन जगहों पर संतोषजनक श्रेणी में AQI, दीपावली के बाद हवा की गुणवत्ता में आया सुधार
Sat, 25 Oct 2025 01:35 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:35 PM IST
सार
दून समेत समेत तीन जगहों पर एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में आया है। दीपावली के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है।
विज्ञापन
AQI
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दीपावली के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है। राज्य में 23 अक्तूबर को हल्द्वानी समेत चार जगहों पर एक्यूआई मध्यम श्रेणी और तीन जगहों पर संतोषजनक श्रेणी में है। सबसे बेहतर टिहरी का एक्यूआई 46 रहा है। यह अच्छे की श्रेणी में है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...अधजली लाश के पीछे की कहानी: अवैध संबंध, शक और जिद का पांच महीने में खौफनाक अंत; ऐसे दी प्रेमिका को मौत
विज्ञापन
देहरादून में तीन जगहों पर हवा की निगरानी की जा रही है, यहां पर औसत एक्यूआई 98 (संतोषजनक श्रेणी)में रहा है। ऋषिकेश दो जगहों पर निगरानी की गई है, यहां पर औसत एक्यूआई 88 रहा है। नैनीताल में भी संतोषजनक श्रेणी में 82 एक्यूआई रहा। मध्यम श्रेणी में हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर और हरिद्वार रहे हैं। हल्द्वानी में 117, काशीपुर 122, रुद्रपुर 134 और हरिद्वार 137 एक्यूआई रहा है।
विज्ञापन