{"_id":"69ce241fcd65f94c3d02b5d8","slug":"april-first-week-weather-update-rain-forecast-for-the-hills-mercury-to-rise-in-the-plains-uttarakhand-news-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश, मैदानों में चढ़ेगा पारा, मौसम वैज्ञानिकों ने बताए बर्फबारी के भी आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश, मैदानों में चढ़ेगा पारा, मौसम वैज्ञानिकों ने बताए बर्फबारी के भी आसार
Thu, 02 Apr 2026 01:45 PM IST
Renu Saklani
अंकित यादव,संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
अंकित यादव,संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:45 PM IST
सार
मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में पहाड़ों में बारिश और मैदान में पारा चढ़ने के आसार बताए हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अप्रैल के पहले सप्ताह में भी मौसम बदला रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और मैदानों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Badrinath: धाम में अब भागवत कथा के लिए लेनी होगी अनुमति, क्षेत्र में मांस लाने पर प्रतिबंध, ये नए नियम लागू
विज्ञापन
जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। हालांकिए मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो सात अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन