फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aprajita 100 million smile Oath campaign on 30th January

महिला सुरक्षा की अलख जगाने को अमर उजाला का कीर्तिमान महाभियान, बनिए हिस्सा 

Wed, 23 Jan 2019 12:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 23 Jan 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
aprajita 100 million smile Oath campaign on 30th January
अपराजिता शपथ अभियान - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में महिला सुरक्षा की अलख जगाने के लिए 30 जनवरी को अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत शपथ का कीर्तिमान महाभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सभी शिक्षा संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, निजी कंपनियों, गली-मोहल्लों और चौराहों पर तीन घंटे में अधिक से अधिक लोग शपथ लेंगे। आप भी 30 जनवरी को होने वाले इस महाभियान का हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन


अलग-अलग संगठन होंगे एकजुट
महाभियान के तहत अमर उजाला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा राजनीतिक दलों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में महाभियान के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि 30 जनवरी को गांधी बलिदान दिवस के दौरान भाजपा अपने सभी मंडलों में होने वाले कार्यक्रमों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शपथ पत्र भरवाएगी। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि वह बड़े स्तर पर 30 जनवरी को शपथ पत्र भरने का अभियान चलाएंगे। बैठक में उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सचिव अशोक चौधरी ने कहा कि वह आईएसबीटी पर कार्यक्रम आयोजित कर यात्रियों को भी इस महाभियान से जोड़ेंगे।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक ठाकुर प्रहलाद सिंह ने कहा कि वह 300 से अधिक कर्मचारी संगठनों को इस महाभियान से जोड़ने का काम करेंगे ताकि 30 जनवरी को एक साथ सभी जगहों पर अभियान को सफल बनाया जा सके। बैठक में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री राजेश रावत, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सौरभ मंमगाई, एबीवीपी की प्रांत छात्रा प्रमुख अंजली सेमवाल, उत्तराखंड इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मारवाह, जैन समाज की प्रभारी मंजू जैन, उमा संस्था की अध्यक्ष साधना शर्मा, चौधरी ओमवीर सिंह, इंसारुल हक, राजेंद्र सिंह ढिल्लन, स्वप्निल सिन्हा, प्रमोद बेलवाल, आदित्य बिष्ट, आर्यन छात्र संगठन के संदीप कुकरेती, डॉ. सुशांत राज, अशोक कुमार सैनी, शिवसेना के जिलाध्यक्ष अमित मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में एकजुटता से चलेगा अभियान
अमर उजाला कार्यालय में कीर्तिमान महाअभियान की दूसरी बैठक में विभिन्न कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में उत्तरांचल विवि के लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बहुगुणा ने कहा कि महाअभियान न केवल परिसर में चलेगा बल्कि अमर उजाला के साथ विवि की टीमें भी काम करेंगी। डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट के डीएसडब्ल्यू विपुल गर्ग ने कहा कि वह इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने छात्रों की टीमें क्षेत्र के स्कूलों तक महाअभियान चलाने के लिए उपलब्ध कराएंगे।

बलूनी ग्रुप के प्रतिनिधि गौरव मैठाणी ने कहा कि ग्रुप के सभी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में महाअभियान चलाया जाएगा। वाइब्रेंट एकेडमी के निदेशक संजय गुप्ता, वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय, आकाश इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधि रनवीर सिंह, दून ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रतिनिधि जगजीत सिंह, कॅरियर लांचर के निदेशक अमित मित्तल, अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ मनु पंत, केवि 1 के शिक्षक बलबीर सिंह ने अपने-अपने संस्थानों में बढ़चढ़कर महाअभियान चलाने का आह्वान किया।


आप भी ऐसे जुड़ सकते हैं कीर्तिमान महाअभियान से
अगर आप भी अमर उजाला अपराजिता कीर्तिमान महाभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं। अपने आसपास या संस्थान कोई शपथपत्र से संबंधित कार्यक्रम कराना चाहते हैं। तो आप भी हमसे जुड़ सकते हैं। इसके लिए आप हमें अपना प्रस्ताव हमारे मोबाइल नंबर 7617566171 पर वाट्स एप के माध्यम से या हमारे ई-मेल पते aftaba@ddn.amarujala.com पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed