फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Applications for B.Ed-M.Ed entrance exam begin, exam on August 16

Dehradun News: बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 16 अगस्त को परीक्षा

Sat, 25 Jul 2026 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Applications for B.Ed-M.Ed entrance exam begin, exam on August 16
देहरादून। बीएड और एमएड में प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सात अगस्त तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 16 अगस्त को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
विज्ञापन

सोबन सिंह जीना विवि, अल्मोड़ा की ओर से आयोजित होने वाले इस परीक्षा के माध्यम से सोबन सिंह जीना विवि और श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी राजकीय, अशासकीय और स्ववित्तपोषित संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा शुल्क सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1675 रुपये निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 1150 रुपये शुल्क देना होगा। काउंसिलिंग के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग से 785 रुपये, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग से 470 रुपये लिए जाएंगे। इसके अलावा समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के लिए 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed