फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Application process started under central government scholarship scheme

केंद्र सरकार की योजना के तहत शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, स्कॉलरशिप का मौका, जल्दी करें

Tue, 08 Oct 2019 03:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Oct 2019 03:39 PM IST
सार

  • देशभर से 82 हजार युवाओं को मिलेगी स्कॉलरशिप
  • 80 परसेंटाइल अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी

विज्ञापन
Application process started under central government scholarship scheme
प्रतीकात्मक

विस्तार

12वीं पास करने के बाद हाल ही में किसी प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लिया है तो आपके पास 10 से 20 हजार रुपये की स्कॉलरशिप पाने का मौका है। केंद्र सरकार की सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। देशभर में 82 हजार (41 हजार छात्र, 41 हजार छात्राएं) छात्रों को यह स्कॉलरशिप दी जाएगी।

विज्ञापन


इसके लिए आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक का संबंधित बोर्ड की 80 परसेंटाइल में शामिल होना जरूरी है। स्कॉलरशिप में एससी को 15 प्रतिशत, एसटी को 7.5 प्रतिशत, ओबीसी को 27 प्रतिशत और दिव्यांग को पांच प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। 
विज्ञापन


कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप

अंडर ग्रेजुएट कोर्स में लगातार तीन वर्ष तक 10 हजार रुपये सालाना और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दो साल तक 20 हजार रुपये सालाना की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

यह आय जरूरी

आवेदक के पैरेंट्स की वार्षिक आय आठ लाख रुपये प्रतिवर्ष से कम होनी चाहिए। इससे अधिक आय वाले आवेदन नहीं कर सकते हैं।

पुरानी स्कॉलरशिप का होगा नवीनीकरण

पहले से स्कॉलरशिप हासिल करने वाले छात्र भी नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि गत वर्ष में उनके कम से कम 60 प्रतिशत अंक हों। 75 प्रतिशत उपस्थिति हो और वह छात्र किसी रैगिंग जैसी गतिविधि में लिप्त न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किस बोर्ड के कितने छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

सीबीएसई : 5413
आईसीएसई : 577
आंध्र प्रदेश : 3527
अरुणाचल प्रदेश : 77
असम : 2002
बिहार : 5624
छत्तीसगढ़ : 1387
दिल्ली : 1162
गोवा : 113
गुजरात : 3944
हरियाणा : 1591
हिमाचल : 461
जम्मू कश्मीर : 768
झारखंड : 1878
कर्नाटक : 4237
केरल : 2324
महाराष्ट्र : 7417
मध्य प्रदेश : 4299
मणिपुर : 181
मेघालय : 166
मिजोरम : 75
नागालैंड : 176
उड़ीसा : 2736
पंजाब : 1902
राजस्थान : 3978
सिक्किम : 44
तमिलनाडु : 4883
तेलंगाना : 2570
त्रिपुरा : 236
उत्तर प्रदेश : 11460
उत्तराखंड : 616
पश्चिमी बंगाल : 5941
अंडमान : 31
चंडीगढ़ : 82
दादरा : 21
दमन : 19
लक्षद्वीप : 04
पुडुचेरी : 78

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले स्कॉलरशिप के पोर्टल पर जाएं। यहां डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन पर क्लिक करें। इसके बाद सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स पर क्लिक करें। यहां आप स्कॉलरशिप की पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके बाद होमपेज पर सबसे ऊपर दिए गए न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। अगर पहले से रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है तो लॉगिन करें। इसके बाद आवेदन करें।

यहां करें स्कॉलरशिप के लिए आवेदन : https://scholarships.gov.in/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed