फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Apple growers of marginal area Tuni are eagerly

Dehradun News: त्यूणी के सेब बागवानों को बारिश या ओलावृष्टि का इंतजार

Tue, 12 Dec 2023 11:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:55 AM IST
विज्ञापन
Apple growers of marginal area Tuni are eagerly
Iसेब के पेड़ तौलिए बनाने में आ रही दिक्कतI
विज्ञापन




देहरादून जिले के सीमांत क्षेत्र त्यूणी के सेब बागवान बड़ी बेसब्री के साथ बारिश या ओलावृष्टि का इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से बारिश न होने चलते भूमि काफी सख्त हो गई है। ऐसे में बागवानों को सेब के पेड़ के तौलिए बनाने में दिक्कत आ रही है। बागवानों को कहना है कि अगर जल्द बारिश या ओलावृष्टि न हुई तो सेब के उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।



जौनसार बावर की सीमाएं हिमाचल प्रदेश से लगती है। हिमाचल प्रदेश में दशकों से सेब की बागवानी हो रही है। त्यूणी तहसील क्षेत्र में भी सेब की बागवानी की जाती है। दिसंबर माह में सेब के पेड़ के तौलिए बनाए जाते हैं। जिसमें सेब के पेड़ के चारों ओर खोदाई कर उसमें गोबर और खाद डाली जाती है। लेकिन बारिश न होने के कारण बगीचों की भूमि सूख गई है।
विज्ञापन




सूखी और सख्त भूमि पर खोदाई करने में बागवानों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम कैराड़ के बागवान लछम सिंह, रजनीश, पवन, हुकम सिंह, मनीष आदि ने बताया कि बारिश नहीं हो रही है। वहीं सेब के पेड़ों के तौलिए बनाने का समय निकलता जा रहा है। कहा कि बारिश बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर के बाद ही सर्दियों का मौसम शुरू होता है। सीजन शुरू होने के बाद ही बारिश या ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed