फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Apni Sarkar mobile app launched CM also released development booklet of Information Department Uttarakhand

Dehradun: सीएम धामी ने 'अपणि सरकार' मोबाइल एप किया लांच, अब मोबाइल पर मिलेंगी 427 सेवाएं

Sat, 12 Nov 2022 12:08 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Nov 2022 12:08 AM IST
सार

सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी से तैयार 'अपणि सरकार ' पोर्टल का एन्ड्रायड बेस्ड मोबाइल एप और सीएम हेल्पलाइन मोबाइल एप शुक्रवार को लांच किया गया। सीएम धामी ने इसका शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने संगिनी एप का भी शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
Apni Sarkar mobile app launched CM also released development booklet of Information Department Uttarakhand
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब सरकार से मिलने वाली 427 सेवाएं आपके मोबाइल पर मिलेंगी। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी(आईटीडीए) ने अपणि सरकार पोर्टल की सेवाएं मोबाइल ऐप पर उपलब्ध करा दी हैं। वहीं, सीएम हेल्पलाइन की सुविधा भी अब मोबाइल ऐप से मिलेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आईटीडीए की सेवाओं का शुभारंभ किया। इसके तहत अपणि सरकार मोबाइल ऐप लांच किया गया जो कि प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो गया है। इस मोबाइल ऐप पर राज्य की 254 सेवाएं और अन्य 173 सेवाएं वेब लिंक के माध्यम से उपलब्ध होंगी। इस ऐप पर लॉगिन करके आप सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर अब तक आए ढाई लाख से ज्यादा सुझाव, अध्ययन की तैयारी में जुटी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के इन 25 विभागों की सेवाएं सीधे मिलेंगी
सैनिक कल्याण विभाग की चार, लघु सिंचाई विभाग की 15, गृह विभाग की दस, निबंधन विभाग की पांच, राजस्व विभाग की 18, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की दो, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की तीन, शहरी विकास निदेशालय की आठ,पंचायती राज विभाग की 12, समाज कल्याण विभाग की नौ, मत्स्य विभाग की सात, पेयजल विभाग की नौ, ऊर्जा विभाग की 23, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की एक, तकनीकी शिक्षा विभाग की 14, विद्यालयी शिक्षा विभाग की 20, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की 12, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तीन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की 22, आयुर्वेदिक एवं यूनानी की 13, ग्राम्य विका विभाग की दो, कृषि विभाग की पांच, कृषि एवं कृषि विपणन विभाग की 19, लोक निर्माण विभाग की दो और विधिक माप विज्ञान विभाग की 16 सेवाएं इस मोबाइल ऐप के माध्यम से सीधे मिलेंगी।

इन 24 विभागों की सेवाओं के वेब लिंक मिलेंगे
राज्य परिवहन विभाग, ई-कोर्ट सेवाएं, वस्तु एवं सेवा कर, आयकर विभाग, नागर विमानन मंत्रालय की नौ, पैन सेवा पोर्टल की नौ, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की आठ, विदेश मंत्रालय पासपोर्ट सेवा के तहत आठ, भारत निर्वाचन आयोग की सात, यूआईडीएआई की सात, कृषि और किसान कल्याण विभाग की छह, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की छह, उत्तराखंड स्वरोजगार योजनाएं की पांच, शहरी विकास निदेशालय की चार, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व उच्च शिक्षा विभाग की तीन-तीन, जीवन प्रमाण की छह, उत्तराखंड जल संस्थान की पांच, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तीन, रेल विभाग की तीन सूचना का अधिकार की तीन, उकाडा उत्तराखंड की तीन, नगर निगम देहरादून की एक और स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन पंजीकरण की एक सेवा का वेब लिंक इस मोबाइल ऐप पर मिलेगा।

अब अपने मोबाइल से सीधे सीएम को भेजें शिकायत
आईटीडीए ने सीएम हेल्पलाइन का भी एंड्रोयड मोबाइल ऐप तैयार किया है। इस मोबाइल ऐप से प्रदेश के दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोग भी सीधे मुख्यमंत्री को अपनी शिकायत भेज सकेंगे। इसे प्ले स्टोर पर सीएम हेल्पलाइन लिखकर डाउनलोड किया जा सकता है।

आईटीडीए की यह तीन सेवाएं भी शुरू
डीएआरसी लेक : यह केंद्रीयकृत डाटा स्टोरेज प्लेटफार्म है, जिसे जीआईएस और ड्रोन का डाटा स्टोर करने के लिए तैयार किया गया है। इस पर स्थानीय ड्रोन पायलटों की सूची भी रहेगी जो कि कोई भी विभाग एक्सेस कर सकेगा।
एसडी-वान- हर तहसील, ब्लॉक, मुख्यालय की जिले से कनेक्टिविटी बाधित होने पर भी इससे इंटरनेट कनेक्टिविटी सुचारू रहेगी। यह हाई स्पीड इंटरनेट प्रणाली है। आईटीडीए-सीएएलसी- इसका पहला सैटेलाइट सेंटर ऋषिकेेश में स्थापित किया गया है। अब प्रदेशभर में यह सेंटर बनेंगे, जिससे युवाओं को ड्रोन चलाने, ठीक करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed