{"_id":"6526e0edf114be0aad0e54fb","slug":"apart-from-films-he-has-also-done-important-work-in-dehradun-news-c-5-1-drn1030-264382-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताजी संघर्ष समिति ने कावली रोड पर अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाया। उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल ने कहा कि अमिताभ बच्चन ने फिल्म के अलावा सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए है। इस मौके पर आरिफ वारसी, प्रदीप कुकरेती, विपुल नौटियाल, रंजीत जोशी, अतुल शर्मा, पारस आदि मौजूद रहे।
Iसत्संग में महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर डाला प्रकाशI
ऋषि वाल्मीकि मंदिर में ग्रामीण विकास सेवा समिति की ओर से सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें कुंवर सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत में रामायण की रचना कर ये साबित किया कि ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशित व्यक्ति ही मानवीय मूल्यों से ओतप्रोत होता है। ईश्वर ने संसार में मनुष्यों का बंटवारा जातिगत आधार पर नहीं है। इस मौके पर सूरजभान, मनजीत सिंह, विजय प्रसाद, सीके रजौरी, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
Iपंचायती राज सचिव को मिलकर बताईं समस्याएंI
राष्ट्रीय सरपंच संघ के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली के कृषि भवन में पंचायती राज मंत्रालय के सचिव सुशील कुमार से मुलाकात की। उन्होंने निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायतों में आ रही समस्याओं के बारे में बताया। कहा कि केंद्र वित्त की राशि अभी तक ग्राम पंचायत को प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने केंद्रीय वित्त में टाइट एंड टाइड की व्यवस्था को समाप्त करने, वित्त आयोग में ग्राम पंचायत का अंशदान बढ़ाने और पंचायती राज का ढांचा राज्य में मजबूत करने के लिए ज्ञापन दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम पलसानिया, प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, सतीश शर्मा, मंजू तवर, अरूण शर्मा, सुरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Iपूर्व विधायक राजकुमार व विजयपाल ने दरबार साहिब में मत्था टेकाI
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण व राजकुमार ने श्री गुरु रामराय दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने महंत देवेंद्र दास महाराज को मां गंगा का पवित्र जल भेंट कर सामाजिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने महंत देवेंद्र दास महाराज से इंद्रेश अस्पताल में कैंसर सेंटर स्थापित करने और प्रदेश भर से आने वाले मरीजों के लिए हैली सेवा प्रारंभ किए जाने की मांग की।
Iछात्र-छात्राओं को अधिनियम के बारे में दी जानकारीI
गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें जिला विविध सेवा प्राधिकरण के सचिव हर्ष यादव ने छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, किशोर न्याय अधिनियम, पोक्सो एक्ट, बाल श्रम प्रावधान, नशे की समस्या और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 11 की लक्ष्मी विजेता रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्या दीपाली जुगरान, उमेश्वर रावत, सुनीता सिंह, त्रिलोचन जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद