फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aparajita100 million smiles campaign forms fill for women safety in dehradun

अमर उजाला 'अपराजिता': हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर यहां भरें शपथ पत्र, इन बातों का भी रखें ध्यान

Wed, 30 Jan 2019 08:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Jan 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
Aparajita100 million smiles campaign forms fill for women safety in dehradun
अपराजिता अभियान

अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत बुधवार को देहरादून जिले में कीर्तिमान बनेगा। इन ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनेंगे देहरादून के विभिन्न विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल, सरकारी कार्यालय, प्राइवेट संस्थान, सचिवालय और विधानसभा के कर्मचारी व अधिकारी।

विज्ञापन


अभियान के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच अधिकाधिक संख्या में लोग महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा के शपथ पत्र भरेंगे। इस महाअभियान में विभिन्न संगठन, विवि के छात्रों की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


मंत्री रेखा आर्य बढ़ाएंगी हौसला
ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य हौसला बढ़ाने जाएंगी। यहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं शैक्षणिक कर्मचारी शपथ पत्र भरेंगे। इस दौरान मंत्री रेखा आर्य युवाओं को महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा के प्रति जागरुक भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजी क्राइम अशोक कुमार देंगे कानून की जानकारी
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में विवि के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शपथ पत्र भरने के अभियान का हिस्सा बनेंगे। यहां डीजी क्राइम अशोक कुमार छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचेंगे। वह उन्हें महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी देंगे।

उत्तरांचल विवि के जितेंद्र जोशी बनेंगे हिस्सा
उत्तरांचल विश्वविद्यालय और विवि के लॉ कॉलेज व सभी संस्थानों में सामूहिक शपथ पत्र भरने का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी मुख्य अतिथि रहेंगे। लॉ कॉलेज के प्राचार्य राजेश बहुगुणा ने बताया कि विवि के मास कम्यूनिकेशन विभाग की दस टीमें अलग-अलग संस्थानों में जाकर शपथ पत्र भरवाएंगी।

 

यहां हस्ताक्षर अभियान में भी ले सकते हैं हिस्सा

-एसएसपी कार्यालय
-आईएसबीटी
-नगर निगम
-तहसील
-रेलवे स्टेशन
-जिलाधिकारी कार्यालय
-पेसेफिक मॉल
-गांधी पार्क
-पलटन बाजार
-दून अस्पताल
-आरटीओ कार्यालय परिसर
-क्रॉस रोड मॉल
-सिल्वर सिटी
-बिग बाजार

 

यह रखें ख्याल

-शपथ पत्र केवल सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच ही भरे जाएंगे।
-आप जहां भी हैं, वहां अमर उजाला के कीर्तिमान महाअभियान का हिस्सा बन सकते हैं।
-शपथ पत्र को पूर्ण भरना है। इसमें कोई भी एंट्री अधूरी नहीं छोड़नी है नहीं तो शपथपत्र मान्य नहीं होगा।
-शपथ पत्र को भरने के बाद संबंधित व्यक्ति को उपलब्ध करा दें ताकि वह सुरक्षित तौर पर अमर उजाला के पास पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed