फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Apaar ID of children given to parents

Dehradun News: अभिभावकों को दी बच्चों की अपार आईडी

Thu, 12 Dec 2024 12:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:10 PM IST
विज्ञापन
Apaar ID of children given to parents
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में बुधवार को मेगा अपार दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें अभिभावकों को उनके बच्चों की अपार आईडी उपलब्ध कराई गई और विद्यालय विकास से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह सोलंकी ने बताया कि अपार आईडी प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें संबंधित छात्र-छात्रा की संपूर्ण शैक्षणिक यात्रा का रिकॉर्ड संजोया जाएगा। विद्यालय के पंजीकृत 103 छात्र-छात्राओं में से 93 छात्र-छात्राओं की अपार आईडी उनके अभिभावकों को दे दी गई है। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष सीमा, उषा चौधरी, मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल, आशा देवी, तेज बहादुर, देवेंद्र प्रसाद, मंजू देवी, सरोज पोखरियाल, शोभा, वंदना गुप्ता, प्रमिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed