फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anusuya Prasad's sacrifice will be a source of inspiration

देश के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा अनुसुया प्रसाद का बलिदान : ऋतु खंडूड़ी

Sun, 01 Dec 2024 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Anusuya Prasad's sacrifice will be a source of inspiration

विज्ञापन
भाऊवाला शहीद स्मारक पर बलिदानी अनुसुया प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शहीद स्मारक भाऊवाला में 1971 भारत-पाक युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले महावीर चक्र विजेता (मरणोपरांत) वीर बलिदानी अनुसुया प्रसाद गौड़ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बलिदानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि बलिदानी अनुसुया प्रसाद गौड़ का बलिदान देश और समाज के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। उनकी वीरता और समर्पण का कोई मोल नहीं हो सकता, जो उन्होंने अपने देश के लिए दिया। उनका बलिदान हमें देश सेवा की प्रेरणा देता है। हम सभी को उनके द्वारार दिखाए गए साहस और धैर्य को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं इस दौरान उन्होंने बलिदानी की पत्नी चित्रा देवी को सम्मानित किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने वालीबॉल टूर्नामेंट के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, मातबर सिंह बिष्ट, अनिल प्रसाद, सरिता बडोनी, आनंद चंद रमोला, हेमलता कांडपाल, विमल कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed