फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anushka sharma and virat kohli relation

विराट के बचपन का प्यार हैं अनुष्का शर्मा

Tue, 09 Dec 2014 05:11 PM IST
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 Dec 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli relation

‘अनुष्का और विराट आज से नहीं बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। पूरा परिवार विराट को अच्छे से जानता है। अनुष्का जब छोटी थी, विराट के घर आने पर उसके साथ खूब क्रिकेट खेला करती थी।

विज्ञापन


मुझे नहीं मालूम, अब क्या है? लेकिन जो भी मैंने सुना है, अगर वैसा है तो मुझे अनुष्का-विराट के रिश्ते से कोई एतराज नहीं है। मुझे तो विराट वैसे भी बचपन से बहुत पसंद रहा है।’ यह कहना है फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की दादी उर्मिला शर्मा का।
विज्ञापन


अमर उजाला ने नेशविला रोड पर रहने वाली उर्मिला (80) से सोमवार को बातचीत की। उर्मिला ने बताया कि अनुष्का सबसे छोटी पोती है, लिहाजा दादा-दादी की सबसे लाडली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट से रिश्ते के सवाल पर उर्मिला बोलीं, अनुष्का के पिता सैन्य अधिकारी रहे। उनके बंगलूरू में रहने के दौरान पोता (अनुष्का का भाई) कर्णेश क्रिकेट खेलता था। उस वक्त विराट भी टीम में उसके साथ था। तब विराट कई बार कर्णेश के साथ घर आया करता था। उर्मिला के मुताबिक कई बार वह जब बच्चों से मिलने बंगलूरू जाती थीं, तो विराट से मुलाकात होती थी। कहा- ‘विराट बड़ा अच्छा बच्चा है। बड़ों का बहुत सम्मान करता है।’

परिवार भी पूरा साथ देगा

anushka sharma and virat kohli relation

शादी के सवाल पर उर्मिला का कहना था कि अनुष्का अभी 25 की है और विराट 26 का। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं तो परिवार भी पूरा साथ देगा। दोनों की शादी कराई जाएगी। उर्मिला कहती हैं कि परिवार विराट को बचपन से जानता और फैमिली मेंबर की तरह मानता है। लेकिन अब मीडिया में दोनों के रिश्तों को लेकर जो खबरें आती हैं, वे उर्मिला को पसंद नहीं। वह कहती हैं कि दोनों पुराने दोस्त हैं, खबरों में इस रिश्ते को जाने कैसा-कैसा मसाला लगाकर पेश कर दिया जाता है।

अनु नहीं आई, अब मैं जाऊंगी मुंबई
उर्मिला दून में अकेली रहती हैं। यश चोपड़ा के कहने पर अनुष्का के माता-पिता कर्नल अजय शर्मा (रि.), आशिमा शर्मा और भाई कर्णेश कुछ वर्ष पूर्व मुंबई में सेटल हो चुके हैं, लेकिन उर्मिला को पुश्तैनी घर छोड़ने का मन नहीं होता। बताया कि कर्णेश मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ प्रोड्यूसर, असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया है।

उन्होंने बताया कि अनुष्का ने अपने हरिद्वार आने की बात फोन पर बताई थी, लेकिन कह दिया था कि बिजी शेड्यूल के कारण घर नहीं आ सकेगी। उर्मिला का कहना है कि वह बच्चों से मिलने मुंबई जाती रहती हैं। अब जल्द ही वह मुंबई जाने वाली हैं। वह अब अनुष्का की फिल्में देखने हाल नहीं जातीं। चार साल पूर्व अनुष्का के दादा के निधन के बाद जाना बंद कर दिया। लेकिन अनुष्का हर फिल्म की सीडी भेज देती है, जिन्हें वह घर पर ही देखती हैं।

अब सलमान संग दिखे अनुष्का

anushka sharma and virat kohli relation

उर्मिला का कहना है कि उन्हें शाहरुख, सलमान और आमिर तीनों खान पसंद हैं। अनुष्का शाहरुख और आमिर संग काम कर चुकी है। अब उनका अरमान है कि पोती सिल्वर स्क्रीन पर दबंग खान सलमान के साथ भी नजर आए।

अनुष्ठान कर लौटीं अनुष्का शर्मा
फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अंबूवाला गांव स्थित अनंत धाम आश्रम में जाकर अनंतेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म पीके की सफलता के लिए प्रार्थना भी की।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शनिवार की शाम अंबूवाला गांव स्थित अनंत धाम आश्रम पहुंची थीं। स्वामी अनंत बाबा ने बताया कि अनुष्का शर्मा उनकी शिष्या हैं। वे पहले भी कई बार आश्रम में अनुष्ठान के लिए आ चुकी हैं। रविवार शाम को अनुष्का आश्रम से रवाना हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed