फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anupama gulati murder case, rajesh gulati first day in prison

जेल में कुछ ऐसा रहा बीवी के 72 टुकड़े करने वाले 'नर पिशाच' का पहला दिन

Sun, 03 Sep 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Sep 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
anupama gulati murder case, rajesh gulati first day in prison
दिनचर्या और व्यवहार में कोई बदलाव नहीं

देहरादून में पत्नी अनुपमा की हत्या में आजीवन कारावास की सजा पाने के बाद राजेश गुलाटी पहले दिन जेल में नॉर्मल रहा। उसकी दिनचर्या और व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है। गुलाटी को कैदी नंबर के साथ ही कपड़े भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

विज्ञापन


अभी उसे बाकी बंदियों के बीच ही रखा गया है। साथी बंदियों से बातचीत में गुलाटी ने हाईकोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के एक पुराने का आदेश का हवाला भी दिया।
विज्ञापन


11 दिसंबर 2010 को सामने आए बहुचर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड में इंजीनियर पति राजेश गुलाटी को शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।  शुक्रवार शाम को जेल पहुंचे राजेश गुलाटी ने रोजमर्रा की तरह भोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश गुलाटी को हाईकोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद

anupama gulati murder case, rajesh gulati first day in prison
जेल में राजेश गुलाटी को मिला बेस्ट कैदी का अवार्ड
शनिवार सुबह उसने दाल के साथ दो रोटी खाई। सजा के बाद जेल में पहले दिन उसकी दिनचर्या पहले जैसी ही रही। उसका व्यवहार भी नॉर्मल रहा। हालांकि, साथी बंदियों ने जरूर राजेश को हिम्मत बांधने वाली बात कही। सूत्रों का कहना है कि राजेश गुलाटी को हाईकोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद है। बंदियों से बातचीत में राजेश ने यह बात कही है।

राहत का आधार सुप्रीम कोर्ट के एक पुराने आदेश को बताया गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को उसकी दिनचर्या और व्यवहार में बदलाव नहीं आया, क्योंकि वह पहले से ही सजा के लिए मानसिक रूप से तैयार था।

राजेश को कैदी वाले कपड़े भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। सुद्धोवाला जेल में साढे़ पांच सौ से छह सौ के करीब कैदी हैं। जेल में राजेश गुलाटी का आचरण अच्छा होने के कारण तीन माह पहले उसे बेस्ट बंदी का अवार्ड भी मिला था। 
 

जेल में मिलीं अधिवक्ता

anupama gulati murder case, rajesh gulati first day in prison
राजेश ने पत्नी अनुपमा के 72 टुकड़े कर के डीप फ्रीजर में रख दिए थे
सुद्धोवाला जेल में शनिवार को एक महिला अधिवक्ता ने राजेश गुलाटी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, राजेश ने महिला अधिवक्ता के साथ तमाम कानूनी पहलुओं पर चर्चा की।

माना जा रहा है कि अधिवक्ता से बातचीत के बाद राजेश को जेल से बाहर आने की उम्मीद जगी है। शुक्रवार को सजा के बाद भी राजेश ने अदालत परिसर में अपने अधिवक्ताओं से बातचीत की थी।

बता दें कि 2010 में हत्यारे राजेश गुलाटी ने अपनी पत्नी अनुपमा के 72 टुकड़े कर के डीप फ्रीजर में रख दिए थे और रोजाना एक-एक टुकड़ा मसूरी मार्ग स्थित जंगल में फेंकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed