फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anup nautiyal on cantt assembly as independent candidate.

'आप' के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने ठोंकी ताल, कैंट से लड़ेंगे चुनाव

Sat, 08 Oct 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Oct 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
anup nautiyal on cantt assembly as independent candidate.
अनूप नौटियाल - फोटो : file photo

राजधानी की हॉट सीट मानी जाने वाली कैंट विधानसभा से आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकी है। उनको हमारा उत्तराखंड मंच (हम) ने समर्थन दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को नौटियाल ने पत्रकारों से वार्ता कर कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सोलह सालों में भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। दून की दुर्दशा के लिए दोनों दल जिम्मेदार हैं। कहा कि उनका लक्ष्य भ्रष्टाचार को खत्म करना है।
विज्ञापन


उन्होंने विधायक बनने पर कैंट क्षेत्र में जनता के लिए पांच निशुल्क क्लीनिक, छात्रों को मुफ्त शिक्षा देने को पांच कोचिंग सेंटर खोलने समेत गड्ढों, पेयजल, साफ सफाई की परेशानी से जनता को निजात दिलाने का दावा किया। वहीं, हमारा उत्तराखंड मंच के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर चौधरी ने कहा कि हम प्रदेश की सीटों से निर्दलीय लड़ने वाले प्रत्याशियों की समीक्षा कर उनका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे अनूप नौटियाल
उन्होंने कहा कि वे जल्द ही पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वे हर विधायक से उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों का हिसाब मांगेंगे। इससे पहले नौटियाल और हम के पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजली दी और शहर की समस्याओं से रूबरू कराती एक शार्ट फिल्म का प्रदर्शन किया।

इस दौरान समीर मुंडेपी, सुनीता सिंह, हेमलता पंत, कमल देवराडी, अमर सिंह यादव, गोविंद वल्लभ बिष्ट, सीएम लूथरा, उमंग देवरानी, ज्ञान रावत, गणेश काला, अजय पैन्यूली, ओंकार भाटिया आदि मौजूद रहे। 


कांग्रेस दावेदारों की ली चुटकी
अनूप नौटियाल ने कैंट विधानसभा से कांग्रेस का टिकट मांगने वाले नेताओं पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूरी टीम टिकट की दावेदारी कर रही है। उन्होंने वर्तमान विधायक हरबंस कपूर पर पुत्र मोह में फंसने के कारण जनता की सुध-बुध न लेने का आरोप मढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed