फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anu and Deepak won in 100 meter race

Dehradun News: 100 मीटर दौड़ में अनु और दीपक ने मारी बाजी

Sun, 11 Aug 2024 02:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Anu and Deepak won in 100 meter race

विज्ञापन
गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में शनिवार को दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आशुतोष शरण और क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शैलजा रावत ने किया।

प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अनु पहले, प्रिया दूसरे, बबीता तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में मोनिका ने पहला, प्रिया ने दूसरा और अनुष्का ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में आयुषी रावत पहले, अनु, दूसरे और खुशी वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में आयुषी रावत पहले, प्रिया दूसरे, खुशी चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। कैरम में शिवानी चौहान और अनुष्का ने पहला स्थान प्राप्त किया। खो-खो में बनीता की टीम पहले स्थान पर रही। जबकि वॉलीबाल में आयुषी की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन




बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में दीपक तोमर पहले, अमित दूसरे, रितेश तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में दीपक तोमर ने पहला, राहुल ने दूसरा और विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में दीपक तोमर पहले, रिंकू चौहान दूसरे, रितेश तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में रिंकू चौहान ने पहला, अंकित ने दूसरा, दीपक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में रितेश की टीम विजेता रही। वहीं, कैरम में नितेश और अभिषेक ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. मंजू अग्रवाल, शिवांगी उपाध्याय, श्रुति अग्रवाल, पूजा रावत, शरण सिंह, आशीष राणा, अंकुर शर्मा, मोहम्मद शफीक अहमद, विनोद जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed