फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   announcement of 5 rupee decrease in petro product price but public get wrong discount

उत्तराखंड: पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की घोषणा पांच रुपये की, कम हुए सिर्फ 1.96 

Sat, 06 Oct 2018 05:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Oct 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
announcement of 5 rupee decrease in petro product price but public get wrong discount
petrol

केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम में पांच रुपये कमी के तोहफे की घोषणा के विपरीत दूनवासियों को एक लीटर पेट्रोल पर महज 1.96 रुपए का ही लाभ मिला।

विज्ञापन


डीजल पर भी कमोवेश यही स्थिति रही। हुआ यह कि राज्य सरकार द्वारा जारी ढाई रुपये की कमी का शासनादेश पेट्रोल डीलरों तक पहुंचा नहीं। इसी बीच बृहस्पतिवार रात में तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 54 पैसे की बढ़ोतरी कर दी।
विज्ञापन


नतीजा पेट्रोल पंप संचालकों ने केवल केंद्र सरकार द्वारा की गई कटौती 2.50 रुपये में बढ़ोत्तरी 54 पैसे घटाकर नई कीमत पर पेट्रोल बेचा। नतीजा, शुक्रवार रात तक उपभोक्ताओं और पंपकर्मियों के बीच नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोगों को प्रति लीटर पांच रुपये की राहत मिलनी थी

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में डेढ़ रुपये की कटौती की थी। इसके अलावा तेल कंपनियों को प्रति लीटर एक रुपये और राज्य सरकार को वैट कम करने का कहा गया था।

इस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दामों में ढाई रुपये की कटौती की घोषणा की थी। ऐसे में लोगों को प्रति लीटर पांच रुपये की राहत मिलनी थी। सरकार ने कहा था कि नई व्यवस्था शुक्रवार से लागू होगी। लेकिन, सुबह उपभोक्ता पेट्रोल पंपों पर पहुंचे तो पांच के बजाय उन्हें सिर्फ 1.96 रुपये का ही फायदा हुआ। पंप संचालकों का कहना था कि राज्य सरकार की ओर से दामों में कटौती का कोई शासनादेश उन्हें नहीं मिला है। 

बृहस्पतिवार को पेट्रोल और डीजल कीमतों में पांच रुपये कम करने की सरकार ने घोषणा की थी, लेकिन राज्य सरकार की ओर से जारी शासनादेश पेट्रोलपंप संचालकों तक नहीं पहुंचा। लिहाजा, कीमत केवल ढाई रुपये ही कम हुई। साथ ही बृहस्पतिवार रात को हुई 54 पैसे की बढ़ोत्तरी को भी इसमें से कम किया गया है। 
- सुरेंद्र पाल सिंह कोहली, संचालक, कोहली पेट्रोल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed