फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Announcement for players who bring medals will get direct jobs in six departments Uttarakhand Government

Uttarakhand: खिलाड़ियों के लिए घोषणा...पदक लाने वालों को छह विभागों में मिलेगी सीधे नौकरी, आदेश जारी

Fri, 15 Sep 2023 11:35 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 15 Sep 2023 11:35 AM IST
सार

ओलंपिक गेम्स, पैरालंपिक गेम्स में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 5400 के वेतनमान के पद पर सीधे नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन
Announcement for players who bring medals will get direct jobs in six departments Uttarakhand Government
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉक्सिंग और एथलेटिक्स सहित 32 खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पद पदक लाने वाले खिलाड़ियों को छह सरकारी विभागों में सीधे नौकरी मिलेगी। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनका भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।

विज्ञापन

शासनादेश के मुताबिक खिलाड़ियों को 2000 से लेकर 5400 रुपये तक के वेतनमान की नौकरी खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, गृह विभाग, वन विभाग, माध्यमिक शिक्षा और परिवहन विभाग में दी जाएगी। ओलंपिक गेम्स, पैरालंपिक गेम्स में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 5400 के वेतनमान के पद पर सीधे नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन


खिलाड़ियों को 2000 से 2800 के वेतनमान पर नौकरी मिलेगी
वहीं विश्वकप, विश्व चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ एवं एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को 5400 के वेतनमान पर, रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को 4800 के वेतनमान और कांस्य पदक विजेता व राष्ट्रीय एवं सैफ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को 2000 से 2800 के वेतनमान पर नौकरी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Haridwar: नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसी नेपाल भारत मैत्री सेवा बस, 53 सवारियों को रस्सियों के सहारे निकाला गया

इन खेलों में पदक लाने पर मिलेगी नौकरी

एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, केनोइंग एवं क्याकिंग, साइकिलिंग, डाइविंग, घुडसवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, गोल्फ, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, लॉन टेनिस, शूटिंग, रोइंग, सेलिंग, तैराकी, टेबिल टेनिस, ताइक्वांडो, वालीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, बेसबॉल, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो और मलखंब।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed