फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita murder-SIT-filed-reply-High Court -for Narco

अंकिता हत्याकांड : नार्को के लिए एसआईटी ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब

Sat, 25 Feb 2023 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ankita murder-SIT-filed-reply-High Court -for Narco
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने के मामले में एसआईटी ने हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया है। हाईकोर्ट ने पुलकित आर्य की याचिका पर नार्को और पॉलिग्राफ टेस्ट के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी थी। लेकिन, अब पुलिस बिना सहमति के ही आरोपियों का नार्को टेस्ट कराना चाहती है। इसलिए देश में आए ऐसे मामलों को नजीर बनाते हुए पुलिस ने जवाब दाखिल किया है। इस मामले में अब सुनवाई पांच मई को की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, दिसंबर 2022 में वीआईपी का नाम जानने के लिए आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने को न्यायालय में अर्जी दी थी। शुरुआत में पुलकित आर्य और सौरभ ने तो अपनी सहमति दे दी थी। लेकिन, अंकित ने इन्कार कर दिया था। इस पर बाद में फिर से मामला बदला और आरोपियों ने वकील से सलाह लेकर जवाब दाखिल करने को कहा। जनवरी में जब सुनवाई हुई तो केवल पुलकित ने ही अपनी सहमति नार्को और पॉलिग्राफ के लिए दी। इस पर न्यायालय ने पुलकित का नार्को टेस्ट कराने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने सेंट्रल फोरेंसिक लैब से टेस्ट के लिए समय भी ले लिया। पुलकित का फरवरी में नार्को टेस्ट कराया जाना था। लेकिन, इससे पहले ही पुलकित की ओर से हाईकोर्ट में अपील कर दी गई। हाईकोर्ट ने नार्को पर रोक लगा दी। अब पुलिस बिना सहमति के ही आरोपियों का नार्को टेस्ट कराना चाहती है। ऐसे में आतंकी कसाब, श्रद्धा हत्याकांड को नजीर बनाकर हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया गया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि इस मामले में अब हाईकोर्ट में पांच मई को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed