फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Murder Case Two spa centers and one resort seal in Ganga Bhogpur Uttarakhand news in hindi

Ankita Murder Case: प्रशासन ने की कार्रवाई, ऋषिकेश गंगा भोगपुर में दो स्पा सेंटर और एक रिजॉर्ट सील

Sun, 25 Sep 2022 07:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 25 Sep 2022 07:40 PM IST
सार

स्पा सेंटर में मसाज करने वाली टीम बुलाने पर आती है। मैनेजर ने कर्मचारियों के पहचान संबंधी दस्तावेज और प्रशिक्षित कर्मचारियों की जानकारी भी उपलब्ध नहीं करा पाया। इसके बाद एसडीएम ने रिजॉर्ट के स्पा सेंटर को सील कर दिया। टीम ने इसी रिजॉर्ट के पास में बने डाउनटाउन रिजॉर्ट में छापा मारा।

विज्ञापन
Ankita Murder Case Two spa centers and one resort seal in Ganga Bhogpur Uttarakhand news in hindi
रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद यमकेश्वर तहसील प्रशासन ने गंगा भोगपुर में बने जंगल रिजॉर्ट में छापा मारा। प्रशासन ने दस्तावेज न प्रस्तुत करने पर एक रिजॉर्ट को सील कर दिया। वहीं प्रशिक्षित कर्मचारी न होने के चलते दो जंगल रिजॉर्ट के स्पा सेंटर को सील कर दिया।

विज्ञापन

 
रविवार को एसडीएम यमकेश्वर प्रमोद कुमार की अगुवाई में तहसील प्रशासन की टीम गंगा भोगपुर स्थित जंगल रिजॉर्ट्स पहुंची। टीम सबसे पहले नीरज रिवर जंगल रिजॉर्ट में पहुंची। यहां एसडीएम ने रिजॉर्ट के मैनेजर को स्पा सेंटर के प्रशिक्षित कर्मचारियों, स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों और कर्मचारियों के पहचान से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी मांगी।
विज्ञापन


रिजॉर्ट के मैनेजर ने बताया कि स्पा सेंटर का संचालन ऋषिकेश स्थित नीरज क्लीनिक से होता है। उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर में मसाज करने वाली टीम बुलाने पर आती है। मैनेजर ने कर्मचारियों के पहचान संबंधी दस्तावेज और प्रशिक्षित कर्मचारियों की जानकारी भी उपलब्ध नहीं करा पाया। इसके बाद एसडीएम ने रिजॉर्ट के स्पा सेंटर को सील कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने पनांबी रिजॉर्ट पर पहुंची। यहां रिसेप्शन के पांच सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। रिजॉर्ट के अन्य स्थानों के कैमरे बंद पड़े थे। यहां भी रिजॉर्ट के स्पा सेंटर प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं थे। इस पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिना प्रशिक्षित कर्मचारी के कैसे स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा है।


ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case : एनएआईटी घाट पर हुआ अंकिता का अंतिम संस्कार, पीड़िता के भाई ने दी मुखाग्नि

एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर को सील कर दिया। टीम ने इसी रिजॉर्ट के पास में बने डाउनटाउन रिजॉर्ट में छापा मारा। एसडीएम ने रिजॉर्ट के मैनेजर से संचालन से संबंधित दस्तावेज मांगे।  मैनेजर मौके पर अनुमति, पंजीकरण आदि दस्तावेज नहीं दिखा पाया। एसडीएम ने रिजॉर्ट को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मनजीत सिंह गिल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed