{"_id":"63341396957fd773e57f54d8","slug":"ankita-murder-case-remand-advocate-withdraws-pulkit-arya-and-other-accused-bail-plea","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ankita Murder Case: रिमांड एडवोकेट ने पुलकित की बेल की अर्जी वापस ली, वकील बोले- न लड़ेंगे न लड़ने देंगे केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankita Murder Case: रिमांड एडवोकेट ने पुलकित की बेल की अर्जी वापस ली, वकील बोले- न लड़ेंगे न लड़ने देंगे केस
Wed, 28 Sep 2022 03:08 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 28 Sep 2022 03:08 PM IST
सार
बार एसोसिएशन कोटद्वार के अध्यक्ष अजय पंत ने कहा कि अगर इस हत्याकांड को लेकर कोई अधिवक्ता बाहर से आरोपियों की पैरवी करने आते हैं तो बार एसोसिएशन उसका पूरा विरोध करेगी।
विज्ञापन
पुलकित की बेल अर्जी डालने वाले वकील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंकिता हत्याकांड को लेकर आरोपियों की बेल की अर्जी लगाने वाले रिमांड एडवोकेट ने अब केस लड़ने से मना कर दिया है। एडवोकेट जितेंद्र रावत ने कोटद्वार न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडे की अदालत में बेल अर्जी लगाई थी। अब उन्होंने कहा कि मामले को संदेवनशील देखते हुए उन्होंनें आरोपियों की बेल की अर्जी का प्रार्थना पत्र वापस ले लिया है।
विज्ञापन
Ankita Murder Case: अंकिता के परिवार को दिया जाएगा 25 लाख का मुआवजा, सीएम धामी ने की घोषणा
विज्ञापन
अन्य अधिवक्ताओं ने पैरवी की तो करेंगे विरोध
वहीं, बार एसोसिएशन कोटद्वार के अध्यक्ष अजय पंत ने कहा कि अगर अंकिता हत्याकांड को लेकर कोई अधिवक्ता बाहर से आरोपियों की पैरवी करने आते हैं तो बार एसोसिएशन उसका पूरा विरोध करेगी। कहा कि अंकिता हम सबकी बेटी थी। मामला संवेदनशील होने के चलते मैं खुद अंकिता की तरफ से कोर्ट में पैरवी करूंगा।
विज्ञापन