फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita murder case Pulkit house and pharmacy metered family shifts to safer place

अंकिता हत्याकांड: पुलकित के घर और फार्मेसी की हुई पैमाइश, लोगों में आक्रोश देखते हुए परिवार सुरक्षित जगह शिफ्ट

Sat, 24 Sep 2022 09:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 24 Sep 2022 09:21 PM IST
सार

हत्याकांड में पुलकित की गिरफ्तारी और रिजॉर्ट जमींदोज होने के बाद लोगों में पुलकित के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। बताया जा रहा है कि अगर घर और फार्मेसी अतिक्रमण की जमीन पर बना हुआ है तो उस पर बुलडोजर चल सकता है। पुलकित का परिवार सुरक्षा की दृष्टि से कहीं सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गया है।

विज्ञापन
Ankita murder case Pulkit house and pharmacy metered family shifts to safer place
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के आवास पर शनिवार को राजस्व, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम पहुंची। टीम ने आवास और पुलकित के पिता की फार्मेसी की पैमाइश की, जबकि पुलकित का परिवार लोगों के आक्रोश को देखते हुए घर से कहीं दूसरी जगह चला गया है। घर और फार्मेेसी पर ताले लटके हैं।

विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर में अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित का आवास है। पिता डॉ. विनोद आर्य की स्वदेशी आयुर्वेद फर्म है। हत्याकांड में पुलकित की गिरफ्तारी और रिजॉर्ट जमींदोज होने के बाद लोगों में पुलकित के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। शनिवार को राजस्व, नगर निगम, एचआरडीए और पुलिस की टीम पुलकित के घर पहुंची। टीम ने घर और फार्मेसी की पैमाइश की। पैमाइश में क्या सही और गलत मिला, राजस्व विभाग ने फिलहाल जानकारी देने से इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें....Ankita Murder Case: पकड़े जाने पर भी कम नहीं हुई बीजेपी नेता के बेटे की हेकड़ी, चेहरे पर नहीं कोई डर
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अगर घर और फार्मेसी अतिक्रमण की जमीन पर बना हुआ है तो उस पर बुलडोजर चल सकता है। पुलकित का परिवार सुरक्षा की दृष्टि से कहीं सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गया है। घर और फार्मेसी पर ताला लगा है। आशंका जताई जा रही कि आक्रोशित लोग पुलकित के घर पर पथराव या तोड़फोड़ कर सकते हैं। कोतवाल आरके सकलानी ने बताया कि चौकी इंचार्ज सुधांशु कौशिक आरोपी के घर के आसपास गश्त कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed